Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित

1 min read

 

अमेठी।

खेती में बढ़ते कीटनाशकों एवं रसायनों के उपयोग के कारण मानव स्वास्थ्य, मिट्टी एवं पर्यावरण पर हो रहे दुष्प्रभाव के कारण विश्व मुक्त प्राकृतिक खेती आज की बहुत बड़ी आवश्यकता है। इसी संबंध में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा द्वारा बुधवार को सिंहपुर ब्लाक सभागार में प्राकृतिक खेती विषयक कृषक जागरूकता कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिंहपुर ब्लाक प्रमुख अंकित पासी ने बताया कि प्राकृतिक खेती हमारी परंपरा भी रही है तथा इस समय की सबसे बड़ी जरूरत भी है इसलिए किसान खेती में रसायनों का उपयोग कम कर के प्राकृतिक खेती की तरफ बड़े। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि कीटनाशकों का उपयोग कम करके खेती की लागत कम की जा सकती है।

केंद्र के अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आर के आनंद ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती की पद्धति को अपनाकर भूमि की उर्वरा शक्ति एवं इसमें मौजूद सूक्ष्म जीवों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है जिससे पैदा होने वाले अनाज की गुणवत्ता बढ़ती है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ देवेश पाठक ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों एवं जीवामृत, वीजामृत, घन जीवामृत बनाने की तकनीकी विस्तार से बताई।

सिंहपुर ब्लॉक प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं अर्जुन सिंह भदौरिया ने आज की आवश्यकता के अनुसार मोटे अनाजों की खेती पर जोर दिया। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान जितेंद्र बहादुर सिंह ने मोटे अनाजों की खेती एवं प्राकृतिक खेती के अपने सफल अनुभव से किसानों को अवगत कराया और कहा कि इस पद्धति से न केवल खेती की लागत कम की जा सकती है बल्कि पैदा होने वाले उत्पाद का अच्छा मूल्य भी प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर सिंहपुर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, प्रधान सराय माधव अश्विनी सिंह सराय, ग्राम विकास अधिकारी पंचायत सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार चौधरी एवं सहायक विकास अधिकारी आईएसबी चंद्रभान सिंह, सिंहपुर राजकीय बीज भंडार प्रभारी पवन वर्मा एवं खाद्य सुरक्षा मिशन सलाहकार अशोक कुमार दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती में गाय की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ ओपी सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार एवं डॉ भास्कर प्रताप सिंह ने भी किसानों को जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर ओपी सिंह ने किया। इस अवसर पर शुभम शुक्ला, देवी सहाय यादव एवं नसीम तथा ब्लॉक के सभी कार्मिकों का विशेष सहयोग रहा I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »