Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

POLITICLE NEWS : कांग्रेस द्वारा AI समिट का विरोध करना भारत माता का अपमान -विषुव मिश्रा

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता 

अमेठी, उप्र ।

जब भारत विश्व मंच पर तकनीकी क्रांति और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है, तब कांग्रेस द्वारा AI समिट का विरोध करना सीधे-सीधे भारत माता का अपमान है। यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति के खिलाफ साजिश है।

कांग्रेस का यह कृत्य निंदनीय ही नहीं, बल्कि अक्षम्य अपराध है। देश की उपलब्धियों से घबराकर विकास कार्यों का विरोध करना उनकी पुरानी मानसिकता को दर्शाता है।

इसी कायरतापूर्ण कृत्य के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और कांग्रेसियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। राष्ट्र के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भारत विरोधी मानसिकता का हर स्तर पर जवाब दिया जाएगा। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के एआई समिट कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कथित अनुशासनहीनता के विरोध में, राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, अमेठी के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में राष्ट्र निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया।

इनकी रही मौजूदगी……..

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो विषुव मिश्र, जिला महामंत्री शिवम् मिश्र, जिला उपाध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप, आकाश पांडेय, प्रियम, करन, शुभम तिवारी, जिला मंत्री पंकज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर दुबे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी उत्कर्ष, मंडल अध्यक्ष सुधाकर विक्रम, अनिरुद्ध शुभम, अमन विक्रम सिंह, आदेश पांडेय, अखिलेश, अनादि, उमंग पाण्डेय, सोनू चंदेल, वीरू, ऋषभ तिवारी, आशुतोष विक्रम, सूरज पाण्डेय, प्रियम, शुभम, राज, अभ्युदय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जीत बहादुर, अभिषेक, आकाश, राहुल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »