Amethi Update : एक्शन में SP अमेठी,लापरवाही बरतने पर रामगंज थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर
1 min read
लोकदस्तक संवाददाता
अपराध पर अंकुश लगाने में नाकामी पर रामगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर, SOG प्रभारी अनूप सिंह को मिली कमान
अमेठी, उप्र ।
जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सख्त रुख अपनाया है। लापरवाही बरतने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकामी के आरोपों के बाद रामगंज थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
रामगंज थाने की जिम्मेदारी अब जनपद की तेजतर्रार SOG टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह को सौंपी गई है। SOG से सीधे थाने की कमान मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही अनूप सिंह के सामने रामगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसने, कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करने की चुनौती होगी।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के इस कदम को अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।



