Agricultural : प्राकृतिक और जैविक खेती शुरू करें किसान – डॉ रेनू सिंह
1 min read

रिपोर्ट – ए. एस. भदौरिया
अमेठी, उप्र।
तहसील तिलोई पन्हौना गांव स्थित किसान कल्याण केंद्र पर विकास खंड स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन कृषि विभाग द्वारा रबी फसलों के मौसम में किसानों को आधुनिक खेती, सरकारी योजनाओं (जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा), उन्नत बीज, खाद उपयोग, कीट नियंत्रण और वैज्ञानिक विधियों (जैसे जैविक खेती, सोलर पंप) की जानकारी देने और उनकी आय बढ़ाने पर चर्चा के साथ हुआ।
गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक और कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को जानकारी दी। और उनकी समस्याओं का समाधान बताया। कृषि विज्ञान केंद्र की कृषि वैज्ञानिक डॉ रेनू सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि अब समय आ गया है कि हम किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती की तरफ जाना होगा क्योंकि लगातार रासायनिक उर्वरकों कीटनाशकों और खरपतवारों के अंधाधुंध उपयोग से जमीन ही नहीं दूषित हुई है।
उसमें से पैदा होने वाले अनाज भी दूषित हैं जो तरह तरह की बीमारियां पैदा कर रहे हैं।राजकीय बीज गोदाम के प्रभारी एवं फसल सुरक्षा के कृषि बैज्ञानिक डा पवन कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार ठंडी अच्छी पड़ रही है ऐसे में गेहूं के साथ ही अन्य फसलों की अच्छी पैदावार की संभावना है।सिर्फ समय पर सिंचाई,उर्वरक प्रयोग और खर पतवार नियंत्रण समय से करें।
गोष्ठी के दौरान ट्रैक्टर खरीद पर चार लाख का अनुदान पाने वाले किसान अब्दुल वाहिद को मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने चाबी सौंपी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह रहे।इस मौके पर एस बी सिंह,आनंद तिवारी,अशोक सिंह,पप्पू तिवारी,उमाशंकर शुक्ल,राम गोपाल सिंह,राकेश यादव,राम अनुज आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

