Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

AMETHI UPDATE : एसपी द्वारा गौरीगंज से कस्बा जायस तक किया गया फ्लैग मार्च

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता 

अमेठी, उप्र।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं/बालिकाओं एवं आमजनमानस में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से रविवार पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा कस्बा गौरीगंज से कस्बा जायस तक फ्लैग मार्च किया गया ।

पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा जायस में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया । वहाँ पर मौजूद लोगों एवं दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा आमजनमानस से त्योहार को आपस में मिलजुलकर सौहार्दपूर्वक मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने, अफवाहों को फैलने/फैलाने से रोकने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/अपुष्ट खबर प्राप्त होने पर बिना पुष्टि के प्रसारित न करने की अपील की गई ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पिकेट, गश्त ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्म0गण को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, सर्राफा बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाये रखने व संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग के संबंध में महत्वपूर्ण आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स श्वेताभ भास्कर, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे ।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »