Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

ROAD ACCIDENT : अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटने से चालक की मौत, 05 घायल 

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता 

 अमेठी उप्र ।

जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के बहोरखा पावर हाउस के जामों भादर मार्ग पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटने से चालक की मौत हो गई वही वाहन सवार 05 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहोरखा गांव स्थित पावर हाउस के पास जामों भादर मार्ग पर एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चालक आसिफ पुत्र यूसुफ उम्र करीब 25 वर्ष की मौत हो।

गई वही वाहन पर सवार आराध्य पुत्री अरुण निवासी ग्राम प्रधान मझगवां अंजली पुत्री संजय निवासी ग्राम जेठौना गौरीगंज नीरज पुत्र राम लखन निवासी नन्दमहर काजल पुत्री ओम प्रकाश व वंदना पुत्री राम उजागिर निवासी ग्राम झंकर कटा शाहगढ़ अमेठी घायल हो गए।

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने स्थानीय अस्पताल भेजवाया जहां से आराध्य के अतिरिक्त सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मृतक आसिफ की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था ।परिवार में माता पिता के अतिरिक्त दो छोटे भाई साहिल 20 वर्ष व आकिब 13 वर्ष है ।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »