CRIME NEWS : रात में कौन बना जल्लाद ? सोते अधेड़ की हत्या, कुल्हाड़ी मिली
1 min read

रिपोर्ट- लोकदस्तक संवाददाता
अमेठी, उप्र ।
थानाक्षेत्र के पूरे धिसई मजरे लीही गांव में रविवार रात एक दलित अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हैं। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया हैं।
पूरे घिसई मजरे लीही निवासी शिवप्रसाद पुत्र श्रीनाथ 53 वर्ष गांव के बाहर सुअर बाड़ा बनाकर पालन पोषण का कार्य करते थे। शनिवार रात वह घर पर भोजन करने के बाद करीब आठ बजे घर से करीब एक किमी दूर अपने सुअर बाड़े की रात में रखवाली करने के लिए गए थे। वही पर वह बगल में छप्पर की कोठरी के नीचे सो रहा था तभी अज्ञात हमलावर ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गईं।
सुबह ग्रामीण शौच के लिए गांव के बाहर गए तो शिवप्रसाद को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। पास में एक कुल्हाड़ी भी पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि इसी हथियार से उनकी हत्या की गई है। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की है।
बताया जाता है कि शिवप्रसाद की पत्नी का निधन लगभग सात वर्ष पूर्व हो चुका है। उनका एक पुत्र जगदीश कुमार उर्फ सोनू है जो गांव में रहकर खेती-बाड़ी और बीएचईएल में मजदूरी करता है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात हैं।
मृतक के पास से डायरी और पर्स बरामद, तीन संदिग्ध से हो रहीं पूछताछ
अधेड़ दलित की हत्या के बाद घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर थानाध्यक्ष को गहन जांच के निर्देश दिया है। पुलिस की संदिग्धों से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के पास से पुलिस को एक डायरी व पर्स भी बरामद होने का दावा किया जा रहा है। मृतक की बहू मंजू देवी ने बताया उसके ससुर निरक्षर थे और कभी पर्स, डायरी अपने पास नहीं रखते थे।
पांच भाइयों के बीच में सबसे बड़ा था मृतक। मृतक शिव प्रसाद पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। दो भाई राम प्रसाद तथा राम करन की पहले ही मौत हो चुकी है।छोटा भाई ओम प्रकाश दिल्ली में मेहनत मजदूरी व उससे छोटा रामबरन हरियाणा में भट्टे पर रहकर मजदूरी करता हैं।
राकेश सिंह, थानाध्यक्ष……
मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
र

