Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

भारत और चीन सेनाओं के बीच तमांग में झड़प

1 min read

नई दिल्ली I
भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर से झड़प होने की सूचना है I देश के अरुणाचल प्रदेश में भारत-चाइना के बार्डर पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच 09 दिसंबर को झड़प हुई है I जिसमें दोनों देशों के सैनिकों के घायल होने की सूचना मिली है I सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीनी सैनिकों की हड्डियों को भारतीय सैनिकों ने तोड़ दिया है I ये घटना तमांग के पास की है I बताते चलें कि 09 दिसम्बर को करीब 300 चीनी सैनिक भारतीय बार्डर में घुस आये और भारतीय चौकी को हटाने लगे I जिसका प्रतिरोध भारतीय सैनिकों ने किया I जिसमें भारतीय सैनिकों को भी हल्की चोटें आने की खबर मिली है I चीनी सैनिक पीछे हट गये I सेना अधिकारी स्थिति को सुधारने में लगे हुए हैं I कई दौर की बातचीत दोनों देशों के सेना के अधिकारियों के बीच हो चुकी है I जानकारी के अनुसार करीब 30 सैनिकों के घायल होने की संभावना है I इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के यांगसे में भी अक्टूबर 2021 में दोनों देशों के बीच झड़प हो चुकी है I सेना उच्च अधिकारियों ने कहा कि हमारे सैनिकों द्वारा चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया I दोनों पक्षों के सीधा मुकाबले में कुछ सैनिकों को चोटें आयी है I मीडिया सूत्रों की माने तो करीब आधा दर्जन सैनिकों को इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया है I घायल चीनी सैनिकों की संख्या भारतीय सैनिकों की तुलना में अधिक है I चीनी लगभग 300 सैनिकों के साथ पूरी तरह से तैयार होकर आए थे, लेकिन भारतीय सैनिक भी तैयार थे I चीन ने भारतीय सैनिकों के तैयार रहने की उम्मीद नहीं की थी I 15 जून 2020 में गलवान में बड़ी झड़प हुई थी I इस हिंसक झड़प में 20 सैनिक शहीद हुए थे I वहीं चार दर्जन से अधिक चीनी सैनिक मारे गए थे I तब से अब तक की ये बड़ी झड़प है I
अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी (LAC) के साथ कुछ क्षेत्रों में दोनों पक्ष अपने दावे की सीमा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं I 2006 से यही चलन है I क्षेत्र में गश्त करते समय भारतीय और चीनी सैनिकों का अक्सर आमना-सामना होता है I फिलहाल कोई बड़ी अनहोनी घटना नहीं हुई I भारतीय सेना के कमांडरों ने शांति बहाली बनाए रखने के लिए चीनी कमांडरों के साथ फ्लैग मीटिंग की है I जिसके बाद दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने पर सहमति हो गई है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »