Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

कृषि प्रक्षेत्र का के0वी0के0 के वैज्ञानिकों ने निरीक्षण किया

1 min read

कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा (नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय) के वैज्ञानिक डा आर के आनंद और उनकी टीम द्वारा अमेठी सिंहपुर क्षेत्र के जैतपुर गांव में कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
कृषि वैज्ञानिक डा आर के आनंद और उनके सहयोगियों द्वारा गांव के किसानो को गेहूं के साथ ही अन्य फसलों में दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती करने की सलाह दी साथ ही गांव के कई चुनिंदा किसानों को दलहनी व तिलहनी फसलों का प्रदर्शन हेतु किसानों को दलहनी व तिलहनी फसलों में चना मटर का बीज दिया।साथ ही किसानों द्वारा की जा रही धान की फसल व पान की खेती का निरीक्षण किया। रमाकांत मिश्र की धान की खेती तथा अवधेश चौरसिया की के द्वारा की जा रही पान कुंदुरु, परवर आदि की खेती का भी निरीक्षण किया।

किसानो को कृषि वैज्ञानिक डा आनंद ने किसानो को बताया कि धान कटने के बाद सीधे सुपर सीडर से बुवाई करें और बीज से लेकर उर्वरकों तक में बचत करें डा आनंद ने किसानो को लगातार कृषि में नवाचार करने की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिकों ने गांव के एक किसान शिवेंद्र सिंह द्वारा जैविक खेती की जा रही है उसका भी निरीक्षण किया।उनके द्वारा तैयार की जा रही गर्मी कंपोस्ट,जीवामृत,घन जीवामृत आदि जैविक खादों का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।गोमूत्र से तैयार किए जा रहे जैविक कीटनाशक का भी निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसान शिवेंद्र सिंह की भविष्य में कृषि परंपरागत फसल से हटकर सब्जी की खेती में बेहतर जैविक नवाचार करने हेतु बहुमूल्य सुझाव भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »