Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

अमेरिकी सुनामी में उड़ गई दिग्गज कंपनियों की बेशुमार दौलत

1 min read

 

न्यूयॉर्क I

अमेरिकी शेयर बाजारों में एक बार फिर गुरुवार को बिकवाली की सुनामी आई, जिसमें टेस्ला, गूगल (अल्फाबेट इंक), फेसबुक (मेटा) और अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिर गए। इस अमेरिकी सुनामी में दुनिया के पहले नंबर के अमीर एलन मस्क की कुल दौलत में से 13.3  अरब डॉलर ((करीब 1,08,587 करोड़ रुपये) उड़ गए। वहीं, जेफ बेजोस को 3.22 अरब डॉलर का झटका लगा।बता दें गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस 1.54 फीसद यानी 458 अंकों का गोता लगाकर 29225 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक में 2.84 फीसद की गिरावट रही और यह 10737 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, एस एंड पी 500 में 2.11 फीसद की गिरावट रही। इसका असर यह हुआ कि एलन मस्क की टेस्ला के शेयर 6.81 फीसद टूटे। इससे उन्हें एक ही दिन में 13.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।टॉप 10 अमीरों में इस साल सबसे अधिक संपत्ति करीब 55 अरब डॉलर गंवाने वाले जेफ बेजोस 138 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं अब तक कुल 48 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले बर्नार्ड अर्नाल्ट 129 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं, गुरुवार को गौतम अडानी ने 3.51 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई। इसके बावजूद वह इस साल अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाले शख्स हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति में 51.1 अरब डॉलर का इजाफा किया है। वह अब 128 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »