Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

“”आया सावन झूम के ” पवित्र मास सावन पर जिया साहित्य मंच पर लहराया सावन “

1 min read

 

बेंगलुरु I
आया सावन झूम के ” पवित्र मास सावन पर जिया साहित्य मंच पर शानदार काव्य गोष्ठी का उत्कृष्ट आयोजन हुआ | सबसे पहले टूंडला से प्रणव कुमार ने परम पूज्य जिया माँ के भजन से काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ किया | मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट किशोर सिंह राठौर की गरिमामयी उपस्थिति व सुन्दर काव्य प्रस्तुति रही |

उन्होंने सभी कवियों की रचनाओं को बहुत ध्यान से सुना और सभी का उत्साह वर्धन भी किया | जयपुर से डॉ. शिवदत्त शर्मा शिव , वाराणसी से ऋतु दीक्षित, मुंबई से चंद्रमोहन नीले, मथुरा से योगेश कुमार “बेखुद”, बेंगलुरु से उषा कंसल, वाराणसी से संगीता श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार अम्बष्ट, रतलाम से सतीश शिकारी, दिल्ली से प्रदीप मिश्र “अजनबी”, भरतपुर से लालाराम ब्रजवासी, बाराबंकी से डॉ. कुमार वर्मा, रतलाम से से गीतकार मनोहर मधुकर, मेरठ से सीमा शर्मा ‘मंजरी’, आजमगढ़ से बृजबाला श्रीवास्तव “सुमन”, गाजियाबाद से मनोज दुबे, आदि सभी कवियों ने सुन्दर काव्य प्रस्तुति की |

जिया साहित्य मंच के संरक्षक, गोण्डा से सुधीर श्रीवास्तव, गदरपुर से सुबोध कुमार शर्मा ने सुन्दर काव्य पाठ प्रस्तुत किया | अयोध्या से जिया साहित्य मंच की अध्यक्ष मनोरमा मिश्रा ने मुख्य अतिथि का परिचय पढ़ा और सुन्दर काव्य प्रस्तुति की |

जिया साहित्य मंच की संस्थापिका रीता सिंह ने मंच संचालन किया | मनोरमा मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन से काव्य गोष्ठी का समापन किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »