AMETHI NEWS : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार समिति ने किया रचना को सम्मानित
1 min read
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
अमेठी, उप्र।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति , उत्तर प्रदेश इकाई एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कल्याण समिति, जनपद अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में सीताराम सिंह इण्टर कॉलेज दतनपुर रिछौरा अमेठी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
उक्त सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके परिवारों एवं उत्तराधिकारियों के सम्मान, अधिकारों तथा कल्याण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का रहा।
इस अवसर पर जनपद सुलतानपुर के पीएम श्री केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ,सुल्तानपुर शिक्षिका, साहित्य साधिका, कवयित्री एवं समाज सेविका श्रीमती रचना को सम्मेलन में सहभागिता में साहित्य एवं शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी एवं राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र शुक्लवंशी सहित समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



