Literature : समकालीन हिंदी कथा साहित्य में रेणु गुप्ता की सशक्त लेखनी
1 min read

प्रस्तुति- कपिलदेव सिंह (वरिष्ठ पत्रकार)
रेणु गुप्ता समकालीन हिंदी कथा साहित्य की एक संवेदनशील और सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनकी लेखनी जीवन के यथार्थ से उपजी हुई है, जिसमें स्त्री-मन की जटिलताओं, सामाजिक विसंगतियों और मानवीय संवेदनाओं का सूक्ष्म चित्रण मिलता है। सरल भाषा, प्रभावी शिल्प और गहरे भावबोध के कारण उनकी कहानियाँ पाठक के मन को सहज ही छू जाती हैं।
रेणु गुप्ता का कथा साहित्य समाज के उन अनकहे सचों को स्वर देता है, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। उनके लेखन में संवेदना के साथ-साथ विचार की स्पष्टता दिखाई देती है, जो पाठक को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती है। यही कारण है कि उनका रचनाकर्म आधुनिक हिंदी साहित्य में अपनी अलग पहचान बनाता है।
रेणु गुप्ता का परिचय….
लेखिका कथा साहित्य | लेख |
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका, वॉरेन अकादमी, जयपुर
शिक्षा – बी.एससी., एम.ए.(अंग्रेज़ी), बी.एड., सी.लिब.
संप्रति – स्वतंत्र लेखन
लेखन विधा – कहानी, लेख, लघुकथा, लघु कथा, व्यंग्य, ब्लॉग, उपन्यास, वेब सीरीज़ आदि।
प्रकाशित साहित्य-
• लघुकथा संकलन: ‘आधा है चंद्रमा’ (सन 2023)
• उपन्यास: ‘अंजुरी भर नेह’ (सन 2024)
• कहानी संकलन: ‘कैसी पहेली ज़िंदगानी’ (सन 2025)
• ई बुक: (लंबी कहानी): ‘एहसास –ए –जुनून’ (9,000 शब्द) अमेज़ॉन पर स्वप्रकाशित।
• प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लघुकथा, लेख और कहानियाँ: ‘मधुमती’ (राजस्थान साहित्य अकादमी), ‘हरिगंधा’ (हरियाणा साहित्य अकादमी), ‘राजस्थान पत्रिका’, ‘पंजाब केसरी’, ‘अमर उजाला’, ‘लघुकथा वृत’, ‘वनिता’, ‘सांध्य टाइम्स’, ‘लोकमित्र’, ‘स्वदेश’, ‘कलम हस्ताक्षर’, ‘संपर्क भाषा भारती’, ‘सरस्वती सुमन’, ’नेशनल एक्सप्रेस, ‘नवभारत’, ‘ट्यूलिप टुडे’, ‘पलाश’, ‘लघुकथा कलश’, ‘लोकमत समाचार’, ‘ग्वालियर किरण,’ ‘सरिता’, ‘मुक्ता’, ‘गृहशोभा’, ‘मेरी सहेली’, ‘मेरी निहारिका’, ‘पूर्वांचल प्रहरी’, ‘साहित्य सांदीपनि’, ‘जन टाइम्स’, ‘जागरण सखी’ में लगभग तीन सौ कहानियों, लघुकथाओं तथा लेखों का प्रकाशन
• साझा संकलन (लघुकथा एवं कहानियाँ):
‘संरचना’, ‘समय की दस्तक’, ‘बाल मन की लघुकथाएँ’, ‘रजत शृंखला लघुकथा संकलन’, ‘रत्नावली’, ‘मनमुक्ता’, ‘खाकीधारी’, ‘मानवता की लड़ाई’, ‘मां’, ‘दीया तले अंधेरा,’ ‘बूंद में सागर,’ ‘अदहने क आखर,’ ‘दमकते लम्हे’, ‘स्वरांजलि’, ‘मुट्ठी में जुगनू’, ‘21वीं सदी की लघुकथाएँ’, ‘बसंत आने को है’ आदि
• ई लघुकथा संकलन: ‘हिंदी के प्रमुख लघुकथाकार’ एवं ‘एक लेखक की ग्यारह लघुकथाएँ’ शृंखला के अंतर्गत ई–लघुकथा संकलन में कुछ लघुकथाएँ
• वेब पोर्टल:
नेट पर कई पोर्टल यथा स्टोरीमिरर, मातृभारती पर लघुकथाएँ एवं कहानियां प्रकाशित।
• ई-पत्रिका: dusbus.com पर एक सौ सत्तावन लेखों एवं कहानियों का प्रकाशन।
• 20 मार्च, 2022 को विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी, मुंबई द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘एक चिड़िया, अनेक चिड़ियाँ’ कार्यक्रम में मेरी एक लघुकथा का वाचन हुआ।
• वार्ता एवं कहानियाँ:
अनेक वार्ताएं आकाशवाणी, गुवाहाटी से प्रसारित।
अनेक कहानियाँ. आकाशवाणी जयपुर अजमेर के आमेर चैनल से प्रसारित
लेखिका को मिले सम्मान :
Ø एकल लघुकथा संग्रह- ‘आधा है चंद्रमा’ हेतु:
• हिन्दी गौरव सम्मान 2023 (साहित्य अर्पण मंच द्वारा)
• लघुकथा श्री सम्मान-2023 (लघुकथा शोध केंद्र, समिति भोपाल द्वारा)
• श्रीमती देवकी सूर्यवंशी स्मृति सम्मान 2024 (साहित्य अर्चन मंच, नागपूर द्वारा)
• माँ राजपती देवी स्मृति साहित्य सम्मान 2024
Ø उपन्यास ‘अंजुरी भर नेह’ हेतु
• कादंबरी सम्मान-स्वर्गीय राजेश दुबे पुरस्कार-2024 ( संस्कारधानी, जबलपुर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था कादंबरी द्वारा)
• शब्द श्री सम्मान 2025
• लोकरंजन सम्मान (श्रेष्ठ श्रेणी)
कहानी हेतु:
• शब्द निष्ठा पुरस्कार-2024 (आचार्य रत्न लाल ‘विद्यानुग’ स्मृति अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता- 2024 में)
लघुकथा हेतु:
• लघुकथा श्री सम्मान-2019 (लघुकथा के क्षेत्र में मेरे योगदान हेतु)
• प्रथम पुरस्कार (कथा दर्पण साहित्य मंच द्वारा आयोजित श्री कमल चंद वर्मा स्मृति राष्ट्रीय लघुकथा लेखन त्रैमासिक प्रतियोगिता क्र. 42 के अंतर्गत)
संपर्क: ईमेल: renugupta2066@gmail.com
फ़ेसबुक: facebook.com\renu.gupta.1276
इंस्टाग्राम: @renu.gupta.1276

