Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में जिया साहित्य मंच पर भक्तिमय काव्य गोष्ठी का आयोजन 

1 min read

 

बेंगलुरु I गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में जिया साहित्य मंच पर गुरुमय काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ | बेंगलुरु से जिया साहित्य मंच की संस्थापिका रीता सिंह ने स्वागत संबोधन किया | जयपुर से संतोष पारीक ने गुरु वंदना से काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया | मुख्य अतिथि के रूप में मैसूर कर्नाटका से बी निर्मला जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति व बहुत सुंदर काव्य प्रस्तुति से मंच को गौरवान्वित किया |

भरतपुर राजस्थान से लालाराम बृजवासी, गोरखपुर से प्रेम लता रसबिन्दु, रतलाम मध्य प्रदेश से सतीश शिकारी, वाराणसी से भुलक्कड़ बनारसी उर्फ़ अशोक कुमार श्रीवास्तव, गाजियाबाद से मदन दुबे “परिमल” जमशेदपुर से विंध्यवासिनी तिवारी, बुलंदशहर से रामजीलाल वर्मा, गदरपुर उत्तराखंड से जिया साहित्य मंच के संरक्षक सुबोध कुमार, सभी कविजनों ने गुरु को समर्पित सुन्दर काव्य प्रस्तुति दी |

अयोध्या से मनोरमा मिश्रा ने सुन्दर काव्य पाठ धन्यवाद ज्ञापन किया | रीता सिंह ने सुन्दर काव्य पाठ व संचालन किया |यह जानकारी रीता सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »