Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

जिया साहित्य मंच के प्रथम काव्य संग्रह “ममता की छांव” का विमोचन

1 min read

 

बेंगलुरु।

जिया साहित्य मंच के प्रथम काव्य संग्रह “ममता की छांव” का विमोचन युवा कवि अभिषेक सिंह के हाथों हुआ | सतपाल सिंह भी विमोचन में उपस्थित रहे | विमोचन में देश का भविष्य बनाने वाली शिक्षिकायें उपस्थित थीं | नारायणा स्कूल की शिक्षिका शिवानी रैना भट, आरती सिन्हा,
स्कूल की शिक्षिका शिप्रा व स्मिता आदि की मौजूदगी में ” ममता की छाँव” का शानदार विमोचन हुआ |
इस पुस्तक में 11 सुप्रसिद्ध कवियों की रचनाएं शामिल हैं | दिल्ली मेट्रो पुलिस के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र त्रिपाठी , राजेश श्रीवास्तव , भोपाल मध्य प्रदेश से सुनीता तिवारी , कानपुर उत्तर प्रदेश से नीलम खेमका, हिमाचल प्रदेश से पवन भारद्वाज, गुवाहाटी आसाम से किशोर अग्रवाल , रोहतक हरियाणा से प्रवीन कमांडो , गुना मध्य प्रदेश से विजय गोडसेले, फ़ैजाबाद उत्तर प्रदेश से मनोरमा मिश्रा ओटावा कनाडा से रश्मि सिन्हा, बेंगलुरु से रीता सिंह आदि प्रमुख कवियों की रचनाएं इसमें शामिल है | सभी ने माँ के प्रति अपने भाव बहुत ही खूबसूरती से व्यक्त किए हैं | और अपनी रचनाओं के रंग, इस साझा काव्य संग्रह में बिखेर कर इस काव्य संग्रह को खूबसूरत बनाया है | ममता की छाँव की सम्पादक रीता सिंह ने अपनी प्रथम साझा काव्य संग्रह अपनी गुरु माँ को अर्पित की है | जिनके नाम पर जिया साहित्य मंच नाम रखा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »