जिया साहित्य मंच की बाईस्वी काव्य गोष्ठी शानदार आयोजन
1 min read
बेंगलुरू I नोएडा से प्रवल सिंह राणा की अध्यक्षता में जिया साहित्य मंच की बाईस्वी काव्य गोष्ठी का शानदार आयोजन हुआ | जिसमें देश भर के प्रसिद्ध साहित्यकारों ने भाग लिया | मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से खालिद हुसैन सिद्दीकी ने अपनी उपस्थिति से मंच को गौरव प्रदान किया | बेंगलुरु से जिया साहित्य मंच की संस्थापिका रीता सिंह ने सभी कवि जनों का स्वागत किया |
गोण्डा से जिया साहित्य मंच के मुख्य संरक्षक सुधीर श्रीवास्तव ने सभी को ग्रुप के नियमों से अवगत कराया व सुन्दर काव्य प्रस्तुति दी | लखनऊ से मुख्य अतिथि खालिद हुसैन सिद्दीकी ने सरस्वती वंदना से काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया और सुंदर काव्य प्रस्तुति की |
मुंबई से चंद्र मोहन नीले, बनारस से भुलक्कड़ बनारसी उर्फ अशोक कुमार श्रीवास्तव, बाराबंकी से डॉ कुमार बाराबंकी, डॉ शिवदत्त शर्मा , बनारस से जयशंकर सिंह, संगीता श्रीवास्तव, शैलेन्द्र अम्बष्ट, गदरपुर उधमसिंह नगर से सुबोध कुमार शर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ से मीनू राजेश शर्मा, मथुरा से रवेन्द्र पाल सिंह, योगेश कुमार, सोनीपत से राजश्री गौड़ सभी ने अपनी सुन्दर सुन्दर रचनाओं से मंच को गौरव प्रदान किया | बेंगलुरु से रीता सिंह ने संचालन किया व सुन्दर काव्य प्रस्तुती दी |