Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

रामजन्मभूमि पथ पर होगी जगमग रौशनी

1 min read
Spread the love

 

लखनऊ I 500 वर्षों के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अयोध्या के अपने मंदिर में विराजमान होंगे। इसके पहले राम जन्मभूमि पथ भी बनकर तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

अयोध्या में राम जन्मभूमि पथ का कार्य तेज गति से चल रहा है। इस मार्ग की लंबाई 566 मीटर है। राम जन्मभूमि पथ सुग्रीव किला से राम मंदिर तक जाएगा। इस मार्ग का तेजी से निर्माण किया जा रहा है। राम जन्मभूमि पथ बिरला धर्मशाला के सामने से सुग्रीव किला के बगल से होते हुए अमावा मंदिर रंग महल के पीछे होते हुए सीधे राम जन्मभूमि मंदिर परिसर तक जाएगा।

इस पर कुल 39.43 करोड़ रुपये की लागत आ रही है, जिसमें से 23.79 करोड़ भूमि अधिग्रहण-पुनर्वास की लागत है। 390 मीटर लम्बाई में मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर तथा शेष भाग में 24 मीटर है। मार्ग पर 7 मीटर चौड़ाई में बिटुमिन्स मार्ग के साथ और 15 मीटर व 10 मीटर चौड़ाई में पैदल पथ का निर्माण हुआ।

पैदल पथ पर रेड सैण्ड स्टोन पत्थर लगाया गया है, जिसपर अल्पना की तरह के सुन्दर पैटर्न बनाये गये हैं। मार्ग के दोनों ओर औसत 3.50 मीटर चौड़ाई में रेज्ड (उठे हुए) फुटपाथ का कार्य किया गया है।

अत्याधुनिक लाइटों से जगमगाएगा जन्मभूमि पथ

अत्याधुनिक लाइट से युक्त जन्मभूमि पर एक साइड पत्थरों को लगाया जा रहा है। जन्मभूमि पथ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अयोध्या के गरिमा के अनुरूप तैयार कर रही है। इस मार्ग पर पर्याप्त उजाला रहे, इसके लिए दो तरह की लाइटों को इंस्टाल किया जा रहा है।

पथ के बीच में ऊंचे लैंप लगाए गए हैं। मार्ग पर सुन्दर डिजाइनर व आकर्षक पोल की स्थापना की गयी है। मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टोन बेन्च, वाटर कियोस्क एवं प्रसाधन की व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इस स्मार्ट मार्ग के दोनों ओर यूटीलिटी डक्ट का प्रावधान किया गया है I

जिससे विद्युत तार ऊपर नहीं दिखाई देंगे तथा भविष्य में मार्ग बार-बार खोदने की आवश्यकता नहीं होगी। यह मार्ग भविष्य में दर्शनार्थियों की भारी संख्या बढ़ने व सुविधाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। जन्मभूमि पथ का कार्य अगस्त 2022 में शुरू हुआ था। इसी माह तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर 91 फीसदी से अधिक कार्य हो चुका है।

बोले अधिकारी….
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मुनीश कुमार ने बताया कि जन्म भूमि पथ मार्ग अयोध्या से राम पथ पर प्रारंभ होकर सुग्रीव किला होते हुए श्री राम मन्दिर तक जाता है।

इस मार्ग की लम्बाई 566 मीटर है। इसके निर्माण पर 39.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसमें 23.79 करोड़ भूमि अधिग्रहण / पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन की लागत है।

कपिल देव सिंह (यूपी हेड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »