Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

POLITICLE NEWS : जो अमेठी में अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकते, वो शहंशाह बनने चले -स्मृति इरानी

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी, उप्र।

स्मृति ईरानी के सम्बोधन में अमेठी की जनता को तीखे तेवर देखने को मिला राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार आई जानिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राहुल गाँधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

उक्त बयान अमेठी के गौरीगंज में राकेश प्रताप सिंह के आवास ‘मंगलम’ पर आयोजित भाजपा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में तीन सपा विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान आया।

इस अवसर अपने सम्बोधन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग को निशाना बनाकर देश में अराजकता का माहौल बना रही है। ‘युवराज’ और ‘शहंशाह’ पर टिप्पणी उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने ‘युवराज’ को ‘शहंशाह’ बनाना चाहती है।

उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवार में अमेठी में अकेले चुनाव लड़ने का साहस नहीं है और उसे समाजवादी पार्टी के समर्थन की जरूरत पड़ती है। विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने दावा किया कि कई विपक्षी दलों के एक साथ आने के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने का कि अखिलेश यादव को पूंजी और परिवार का विकास दिखाई पड़ता है।

इस दौरान दया शंकर सिंह, मयंकेश्वर शरण सिंह, दारा सिंह चौहान और बुलंदशहर के सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, एमएलसी गोविन्द नारायन शुक्ला,शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पवन सिंह चौहान, विधायक सुरेश पासी, अशोक कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय, रामप्रसाद मिश्र, दया शंकर यादव, दुर्गेश त्रिपाठी,दलजीत सिंह, केशव सिंह,चन्द्रमौलि सिंह , हिंदेश,दिनेश सिंह,मुकेश सिंह उमेश सिंह मुन्ना सिंह, पप्पू सिंह राकेश मटियारी,सहित वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

लद्दाख सीमा पर वीरगति को प्राप्त बीएसएफ जवान शिवकुमार मिश्र के परिजनों से मिलीं स्मृति इरानी, व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दीदी स्मृति इरानी ने जनपद अमेठी के घोरहवा मजरा भोजपुर गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वीर जवान श्री शिवकुमार मिश्र जी के लद्दाख सीमा पर ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त होने के समाचार पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

स्मृति इरानी ने वीर जवान शिवकुमार मिश्र जी के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने जवान के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सपूतों का त्याग और समर्पण राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।

शिवकुमार मिश्र जी का जीवन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति अटूट संकल्प सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। सीमा पर देश की सुरक्षा करते हुए उनका बलिदान राष्ट्र के प्रति समर्पण की ऐसी गौरवगाथा है, जिसे देश सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करेगा।

इस दुःखद घड़ी में समूचा अमेठी जनपद शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। वीर जवान का जाना देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी राष्ट्रसेवा और सर्वोच्च बलिदान को सदैव नमन किया जाता रहेगा।

 

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »