Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

AMETHI NEWS : विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर एसडीएम गौरीगंज ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक।

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता 

17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, नए युवा एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर रहेगा विशेष जोर

अमेठी, उप्र।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं तथा पहली बार मतदान के लिए पात्र हुए युवाओं के नाम शामिल करने और मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आगामी 17 एवं 24 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव ने विकासखंड गौरीगंज, जामो एवं शाहगढ़ में बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। बैठक में विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नामों, विवरणों एवं अन्य त्रुटियों को नियमानुसार संशोधित कराने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि विशेष कैंपों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए तथा पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण के लिए जागरूक किया जाए।

अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण करते हुए मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अवसर मिले और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उसकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

 

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »