Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

SPECIAL NEWS : स्मृति ईरानी व पंकज चौधरी की मौजूदगी में सपा के बागी विधायक राकेश, विनोद व अभय भाजपा में शामिल

1 min read
Spread the love

 

REPORT – NEERAJ SINGH (EDITER )

गौरीगंज /अमेठी, उप्र ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले अवध और बुंदेलखंड के सियासी गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित तीनों बागी विधायकों राकेश प्रताप सिंह विधायक, गौरीगंज, अमेठी, अभय सिंह विधायक, गोसाईगंज, अयोध्या, विनोद चतुर्वेदी विधायक, कालपी, जालौन ने आज आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। अमेठी के गौरीगंज में आयोजित एक विशाल सदस्यता ग्रहण समारोह में इन नेताओं को भाजपा परिवार में शामिल किया गया।

अमेठी में सपा को बड़ा झटका, शामिल हुए तीनों बागी MLA 

इस हाई-प्रोफाइल राजनीतिक कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों शीर्ष नेताओं ने तीनों विधायकों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह, मयंकेश्वर शरण सिंह, दारा सिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सहित कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये विधायक हुए शामिल 

राकेश प्रताप सिंह (विधायक, गौरीगंज, अमेठी)
 अभय सिंह (विधायक, गोसाईगंज, अयोध्या)
 विनोद चतुर्वेदी (विधायक, कालपी, जालौन)

राज्यसभा चुनाव से शुरू हुई थी बगावत

गौरतलब है कि इन तीनों विधायकों की सपा नेतृत्व से दूरियां वर्ष 2024 के राज्यसभा चुनाव के दौरान बढ़ी थीं, जब इन्होंने पार्टी लाइन से अलग हटकर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग की थी। इस बगावत के बाद जून 2025 में समाजवादी पार्टी ने इन्हें निष्कासित कर दिया था। तब से ही इनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर आज अंतिम मुहर लग गई।

सपा के लिए नुकसान , भाजपा को मिलेगी मजबूती
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले इन कद्दावर विधायकों का भाजपा में जाना अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा रणनीतिक झटका है। विशेषकर अमेठी, अयोध्या और जालौन (बुंदेलखंड) के क्षेत्रों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। वहीं, भाजपा इन चेहरों के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव में संबंधित क्षेत्रों में अपनी पकड़ और मजबूत करने का दावा कर रही है।

अमेठी व रायबरेली किसी की जागीर नहीं -पंकज चौधरी 

अमेठी के गौरीगंज में राकेश प्रताप सिंह के आवास ‘मंगलम’ पर आयोजित भाजपा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 के विधानसभा चुनाव पर दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और अमेठी व रायबरेली सहित पूरे प्रदेश में जीत हासिल करेगी।

परिवारवाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश किसी एक व्यक्ति या परिवार का नहीं है और जातिवादी तथा परिवारवादी राजनीति का दौर समाप्त हो रहा है। राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में दिए गए बयानों से भारत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।

विधायकों के भाजपा में आने पर उन्होंने कहा कि तीनों विधायक अपने पुराने राजनीतिक माहौल में घुटन महसूस कर रहे थे, इसलिए भाजपा में आए हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद व ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कारागार दारा सिंह चौहान, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, मत्स्य एवं बागवानी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, दुग्ध मंत्री कृष्णा पासवान, जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला व जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.संजय सिंह ने किया।

कब बनी बगावत की पृष्ठभूमि

इन तीनों विधायकों ने वर्ष 2024 के राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के नेतृत्व से बगावत करते हुए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग की थी। इसके बाद जून 2025 में सपा ने इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

क्या होगा 2027 चुनाव पर असर

आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस घटनाक्रम को अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य दिग्गज

इस दौरान दया शंकर सिंह, मयंकेश्वर शरण सिंह, दारा सिंह चौहान और बुलंदशहर के सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, एमएलसी गोविन्द नारायन शुक्ला,शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पवन सिंह चौहान, विधायक सुरेश पासी, अशोक कोरी, मुन्ना सिंह,दिनेश सिंह, मुकेश सिंह,विषुव मिश्र, ऋतुराज सिंह जौनपुर, उमेश सिंह,सहित उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »