बाबा भीष्म शाह डे-नाईट वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन
1 min readअमेठी। शुक्रवार को ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में बाबा भीष्म शाह फ्री शील्ड स्मारक डे-नाईट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।विधायक महाराजी प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।उन्होंने अपने पुत्र अनुराग प्रजापति के साथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।उसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विधायक महाराजी प्रजापति ने कहा कि खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्तर से पुरजोर सहयोग करेंगी।उन्होने प्रतियोगिता में 21 हजार रूपये की सहयोग राशि दी।उद्घाटन मैच मुजफ्फर नगर बनाम प्रयागराज खेला गया।इलाहाबाद, मेरठ,रायबरेली, आजमगढ़ समेत कुल 10 टीमे प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं।
पूर्व प्रमुख व प्रधान संघ के अध्यक्ष इंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि खेल मानव जीवन और भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग है।प्रतियोगिता संचालन व्यायाम शिक्षक सुभाष सिंह ने किया।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार जायसवाल,विनोद सिंह,राम चन्द्र सिंह,कौशलेन्द्र सिंह,अभिषेक सिंह,महावीर कश्यप, नीलेश सिंह, रोहित सिंह, गौरव आदि मौजूद रहे।