Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

रीता सिंह को “राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान-2023 होंगी सम्मानित

1 min read

राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन-2023 व सम्मान समारोह में “दिव्य भारत की दिव्य विभूति “विशिष्ट अतिथि रीता सिंह को “राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान” 2023″से किया सम्मानित जाएगा ।
भारत के प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन “सम्पर्क क्रांति परिवार” द्वारा नारीशक्ति के सशक्तशाली जज़्बे को नया आयाम देने के शुभ संकल्प स्वरूप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एन.सी.आर क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन, “राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2023”, स्वर कोकिला लता मंगेशकर सम्मान 2023,राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान 2023 आहूत किया जा रहा है I

जिसमें कला,साहित्य,सांस्कृतिक,सामाजिक,राजनीतिक, फ़िल्म,मीडिया,खेल जगत आदि विभिन्न क्षेत्रों से स्वयं को दृढ़ता के साथ साबित कर चुकी नारीशक्ति के हौसलों को प्रणम्य सम्मानित किया जाएगा। सम्पर्क क्रांति परिवार नारीशक्ति के प्रति चिंतन,सम्बल,सहयोग एवं सशक्तिकरण में सदैव से ही अपनी अग्रणी एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और इसी कड़ी में नारीशक्ति को गौरवान्वित करने वाले इस राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन के अंतर्गत सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह को आयोजित कर रहा है I

जिसमें भारत देश की उन सभी गौरवशाली नारीशक्ति को ससम्मान सम्मानित किया जाएगा जिनके जीवन की सशक्त कहानी उनके स्वयं के सपनों की पूर्णता के साथ साथ पूरे देश के लिए प्रेरणादायक एवं गौरवान्वित करने वाली होगी।
“सम्पर्क क्रांति परिवार” द्वारा बेंगलुरु से रीता सिंह का चयन भव्य “भारत के दिव्य विभूतियों ” के रूप में किया गया है जिन्हें 18 मार्च 2023 दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नारी शक्ति को गौरवान्वित करने वाले एक ऐतिहासिक एवं भव्य समारोह में ससम्मान सम्मानित किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

रीता सिंह के साहित्य और पत्रकारिता के कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उनके जीवन के सामाजिक कार्यों और उनकी उपलब्धियों को नारीशक्ति के रूप में एक अनुकरणीय उदाहरण मानते हुए उनको “राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2023 ” से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »