Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

मोटे अनाजों की खेती करें किसान- कुलपति

1 min read

 

अमेठी I
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के परिसर में बुधवार को एक विशाल कृषि विज्ञान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाजों पर आधारित इस मेले में किसान गोष्ठी के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाजों के प्रति प्रेरित किया गया तथा उनको नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के द्वारा कृषि उद्योग प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या एवं कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक  तेजभान सिंह ने किया।

कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय आवश्यकता है कि सभी किसान मोटे अनाजों की खेती अवश्य करें क्योंकि इसके द्वारा पोषण संबंधित समस्याओं का निदान किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा बताई जा रही कृषि तकनीकी अपनाकर किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं इसके लिए धान गेहूं की खेती के साथ-साथ दलहन तिलहन एवं उद्यानिकी फसलों का समावेश जरूरी है।

विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार प्रोफेसर एपी राव राव ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक खेती की तरफ अग्रसर होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तिलोई ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि सभी किसान वैज्ञानिकों के संपर्क में रहकर अपनी फसल में लगने वाले कीड़े बीमारियों का बेहतर उपाय करें। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर के आनंद ने सभी अतिथियों एवं किसानों का स्वागत करते हुए बताया कि विगत 4 वर्षों में यह केंद्र किसानों की सेवा में प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे ने अपने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दिया । केवीके बाराबंकी के अध्यक्ष डॉ एस के सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन पर चर्चा किया। सीटेट जगदीशपुर के निदेशक इं संजय सिंह ने कृषक उत्पादक संगठन के बारे में विस्तार से बताया।

किसानों को इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक शिशुपाल,अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, प्रगतिशील महिला कृषक रीता सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान हरित सिंह, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह भदौरिया वीके सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में जगदीशपुर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी, इंडोरामा के सहायक महानिदेशक अभिनव सिन्हा एवं केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र सिंह डॉ अशोक कुमार सिंह डॉ अजीत सिंह, डॉ भास्कर प्रताप सिंह, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार , डॉ देवेश पाठक तथा डा. ओपी सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ओपी सिंह ने किया। इस किसान मेले में कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा , कृषि विभाग उद्यान विभाग , आंगनबाड़ी, इंडोरामा, जीवा एग्रो, पराग डेयरी, इफको सहित 25 प्रतिष्ठानों ने अपना स्टाल लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »