Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

जलपुरुष ने समदा ताल में श्रमदान कर जल संचयन हेतु किया कार्य

1 min read

 

अमेठी।अमेठी जल विरादरी के संयोजन में अमेठी के आरआर पीजी कालेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जल विमर्श: जल चुनौतियां, कारण और निवारण विषयक सेमिनार में दूसरे दिन सुबह-सुबह अमेठी जिले का प्रसिद्ध 105 बीघे के समदा तालाब का श्रमदान से खुदाई कराने के कार्य का धरती पूजन के साथ शुभारंभ किया गया।

श्रमदान कार्य का शुभारंभ जल पुरुष के नाम से विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व बाढ़-सुखाड़ विश्व जल-जन आयोग के अध्यक्ष मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जल बिरादरी के प्रमुख  राजेन्द्र सिंह, डॉ0 अर्जुन पांडेय, नेहरू युवा केन्द्र अमेठी की उपनिदेशक  आराधना राज के साथ प्रदेश के अन्य जिलों से आये जलयोद्धा स्वयं सेवियों के द्वारा किया गया। इस मौके पर नेहरु युवा केन्द्र के स्वयं सेवी और स्थानीय पंचायत के श्रमदानियों ने भी श्रमदान किया। इस मौके पर जल राजेन्द्र सिंह ने कहा कि तालाबो का निर्माण व खुदाई करते समय यह ध्यान रखा जाए कि तालाब में पानी आने का रास्ता अवश्य होना चाहिए।

डॉ अर्जुन पांडेय ने कहा कि अमेठी जल बिरादरी के संयोजक डॉ अर्जुन पाण्डे ने कहा कि जल है तो कल है, घटता जल देश का बड़ा संकट है, हमारा प्रयास है कि इस संकट से निबटने के लिए भूगर्भ जल बढ़ाने के उपायों को ईमानदारी से किया जाए। बाराबंकी जल बिरादरी के संयोजक रत्नेश कुमार ने श्रमदान किया। इस मौके पर अरुण तिवारी, गोपाल भगत, जल योद्धा आर्य शेखर, मनीष तिवारी सहित तमाम लोगों ने तालाब की खुदाई में प्रतीकात्मक श्रमदान किया।

नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक डॉ आराधना राज एवं डॉ धनन्जय सिंह ने तय किया लोगों को जागरूक कर अमेठी में सबसे बड़ा जल संचयन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जल पुरुष डॉ राजेन्द्र सिंह ने समदा ताल के विकास की श्रम दान की शुरुआत पूजन से हुई I

समदा ताल पर श्रमदान में जल पुरुष डॉ राजेन्द्र सिंह, अरविंद कुशवाहा, राजेश शेखर, ईश्वर भाई, गांधीवादी रमेश शर्मा, डॉ अर्जुन पांडेय, धर्मेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक राघवेंद्र प्रताप सिंह, युवा स्वंयकसेवक रोली सिंह, विकास शुक्ला, स्वयं सेवक विवेक मिश्रा, ललित कुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय मिश्रा , एवम नेहरू युवा मंडल के पदाधिकारी विमल ,राकेश , अभिषेकमिश्र ,दीपक जुनैद मोनू आदि सहित अनेक लोगों ने श्रमदान किया।

सभी ने श्रमदान करते हुए , श्रमदान के माध्यम से सभी ने समदा ताल को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »