Honoring talent : खुशनूर फात्मा और अदिति का हुआ जोरदार स्वागत
1 min read

रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता
अमेठी, उप्र।
टिकरी गांव निवासी अदिति यादव व गंगागंज मोहल्ला निवासी खुशनूर फात्मा द्वारा यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हरे कृष्णा लाइब्रेरी अंतू रोड पर रखा गया,जहां दोनों मेधावियों का मुंह मीठा कर व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया ।
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि दोनों बहने नेट जेआरएफ जैसी परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों की उपलब्धि पर हम सभी अमेठी वासियों को गर्व है,अदिति यादव हिंदी से व खुशनूर फात्मा ने गृह विज्ञान विषय से नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है ये छात्रों के लिए प्रेरणाश्रोत है,आने वाले समय में अदिति और खुशनुमा जिले,प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगी।
अदिति यादव बचपन से ही मेधावी है वह पहले प्रयास में नेट और दूसरे प्रयास में जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय की टॉपर रह चुकी हैं।
छात्रों को संबोधित करती हुई अदिति ने बताया कि मेहनत लगन व अपने करियर के प्रति ईमानदारी से पढ़ाई करें सफलता आपके कदम चूमेगी, आगे मै पीएचडी कर प्रोफेसर बनना चाहती हूं,खुशनूर फातमा ने बताया कि किसी भी लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
कार्यक्रम को भूतपूर्व सैनिक रणधीर यादव व प्रत्यूष ने संबोधित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रभात पाल, सुनील,सनी पांडेय,मंजीता, प्रीति,सुधा विश्वकर्मा, सौरभ, चंद्रकांत,सोनिका मौर्य, सहित बड़ी संख्या छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

