UP BOARD EXAM : अमेठी में UP बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 76 केंद्र निर्धारित
1 min read
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
अमेठी, उप्र।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की हाईस्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए जनपद अमेठी में 76 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिसमें 19 सरकारी, 20 एडेड और 37 वित्त विहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवंटन/अवधारण सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी को आपत्ति है तो वह साक्ष्य सहित 28 अक्टूबर माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के पोर्टल पर प्रत्यावेदन कर सकता है। इसके बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं होगा।



