अमेठी में डीएम-एसपी ने इसौली घाट का किया निरीक्षण, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
1 min read
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने संयुक्त रूप से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत तहसील मुसाफिरखाना अन्तर्गत इसौली घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

घाट पर विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु साफ-सफाई, सफाई कर्मचारियों की तैनाती, पर्याप्त डस्टबिन, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी बनाए रखें। वर्तमान में इसौली घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।



