नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालम्बन को समर्पित है डबल इंजन की सरकार – MLC
1 min read


रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
मिशन शक्ति अभियान-नगरडीह में हुई प्रतियोगिताएं, नौनिहालों ने दिखाया कौशल, कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम ने जीती सांस्कृतिक प्रतियोगिता, जनरल नॉलेज में विवेक द्विवेदी और श्री यादव नम्बर एक रहे।
अमेठी, उप्र ।
दो अक्टूबर का राष्ट्रीय पर्व जिले में साम्प्रदायिक सद्भाव के वातावरण में उत्साह से मनाया गया। सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण और माल्यार्पण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नगरडीह में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान -2026खंड स्तरीय षष्टम् वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मेसर्स प्रीत इन्टरप्राइजेज की ओर से नागेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गोलू सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक चन्द्रहास सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन और प्रधान संघ भादर के अध्यक्ष इन्द्र बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति पर केंद्रित रहा। रंगोली, सामान्य ज्ञान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साक्षात्कार और खो-खो प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।एम एल सी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने आयोजन की तारीफ की, कहा कि डबल इंजन सरकार आधी आबादी के सशक्तिकरण के साथ छात्र छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के दर्जनों योजनाएं संचालित की हैं।
सरकार का मिशन शक्ति अभियान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण से न सिर्फ नारी सुरक्षा एवं भागीदारी बढ़ेगी बल्कि भारत शीघ्र विकसित राष्ट्र भी बन सकेगा।
इनकी रही मौजूदगी
उद्घाटन समारोह में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी संतोष कुमार, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव भारती, ब्लाक अध्यक्ष कपिलेश यादव, मंत्री देवांशु सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पाठक, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार सिंह,ए आर पी चिंता मणि उपाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार,मनु श्रीवास्तव,इन्द्र पाल गौतम,फूल चंद्र बौद्ध,ओम प्रकाश , बृजभूषण शरण सिंह आदि मौजूद रहे।
आयोजन समिति की ओर से नागेन्द्र प्रताप सिंह, प्रीति जायसवाल, वीरेंद्र यादव, विजय प्रताप यादव , ज्ञान चंद पांडेय, प्रदीप शुक्ला आदि ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।निर्णायक मंडल में चिंता मणि उपाध्याय, राजेन्द्र कुमार,मनु श्रीवास्तव, विष्णु स्वरूप मिश्र, शीतला प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक सुभाष सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका आरती सिंह आदि शामिल रहे।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव, डॉ संतोष कुमार यादव,ए डी ओ अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह , पूर्व विधायक गरिमा सिंह की बहू शाम्भवी सिंह ,बैटिली सिंह , पूर्व प्रधान अक्षय प्रताप सिंह, सुनील श्रीवास्तव, सुशील शुक्ला, गीता पाल आदि ने छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह अपनी बेटी आकांक्षा सिंह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। अमेठी राज परिवार की बहू शाम्भवी सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, भाजपा नेता काशी तिवारी कार्यक्रम में मौजूद मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री रमाकांत मौर्य और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे और विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया।
पीपरपुर थाने की पुलिस ने मिशन शक्ति के अन्तर्गत पुलिस की हेल्पलाइन सेवाओं और महिला आयोग की ओर से प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी दी।

