EDUCATION : अनिवार्य टीईटी (TET) के विरोध में शिक्षकों ने धरना देने का लिया फैसला
1 min read

रिपोर्ट -लोकदस्तक संवाददाता
अमेठी, उप्र।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष कृष्णकुमार पाठक के नेतृत्व में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्य किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कड़ा विरोध जताया।
प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा के आवाहन पर शिक्षकों ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की। निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी को विरोध स्वरूप ट्विटर अभियान चलाया जाएगा।
इसके बाद 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। वहीं, 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि टीईटी की अनिवार्यता समाप्त नहीं की गई, तो मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली में एक विशाल धरने का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में प्रशांत सिंह, शरद कुमार पाण्डेय, विजय कुमार मिश्रा, अतुल कुमार मिश्रा, नागेन्द्र शुक्ला, जय प्रकाश त्रिपाठी, वसीर अहमद सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

