CRIME NEWS : पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, दो अंतर्जनपदीय शातिर बदमाश गिरफ्तार
1 min read

रिपोर्ट – विजय कुमार यादव
अमेठी, उप्र ।
बीते दिनों मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के बिसारा पूरब गांव निवासी व्यापारी रमन कुमार अग्रहरि के अपहरण के बाद रंगदारी वसूलने के मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए 4.50 लाख रुपए नकद 03 मोबाइल फोन आधार कार्ड पैन कार्ड,एक अदद तमंचा एक अदद कारतूस सहित दो अंतर्जनपदीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एस पी सर्वानन टी ने पुलिस तीन को पुरस्कृत करते हुए 15000 नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की है।
बीते 10 फरवरी को बेटे को स्कूल छोड़ कर घर वापस लौटते समय रास्ते में हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास रोक कर 04 अज्ञात व्यक्तियों ने जबरदस्ती सफेद रंग की गाड़ी में बैठा कर ले गए और जान से मारने की धमकी देकर 08 लाख रुपए की रंगदारी वसूल कर छोड़ दिया था।पीड़ित व्यापारी रमन कुमार अग्रहरि की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना के खुलासे में जुट गई ।
सोमवार को सीओ अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान पर थी ।इसी बीच मुखबिर की सूचना मुताबिक बिना नंबर प्लेट स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना निवासी नगरा पूरे बदली थाना छावनी जनपद बस्ती घनश्याम पांडेय पुत्र जटा शंकर पांडेय निवासी कालानी कला थाना छावनी जनपद बस्ती के रूप में हुई ।
तलाशी के दौरान अभियुक्त अनुज प्रताप सिंह के कब्जे से 4,45,000 रुपए नकद 03 अदद मोबाइल फोन एक अदद तमंचा एक अदद जिन्दा कारतूस एक अदद आधार कार्ड एक पैन कार्ड व कार की डिग्गी से एक कूट रचित नंबर प्लेट बरामद किया वही अभियुक्त घनश्याम पांडेय के कब्जे से 5000 रुपए नकद एक आधार कार्ड बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूंछताछ में कबूल किया कि उन लोगों ने अपने 05 अन्य साथियों महेश सिंह पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह निवासी पिंडारा महराज थाना मुसाफिरखाना जनपद सौरभ पांडेय पुत्र कैलाश पांडेय राज कुमार यादव पुत्र राम उजागिर यादव निवासी जीतीपुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती इस्लाम पुत्र रशीद अहमद निवासी इमामबाड़ा कांशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा व शुभम यादव पुत्र विजय बहादुर यादव ग्राम पूरे हंसा मजरे भीखी पुर मुसाफिरखाना अमेठी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
मामले में दो अभियुक्तों महेश सिंह व सौरभ पांडेय को जनपद अयोध्या के थाना कैंट में घटित घटना में अयोध्या पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है।

