Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

BREAKING NEWS : चोरी की बाइकों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार, 15 मोटरसाइकिलें बरामद

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट -लोकदस्तक संवाददाता 

– चोरी की कुल 15 मोटरसाइकिलों (08 मोटरसाइकिलें तथा 07 कटी हुई मोटरसाइकिलों के पुर्जे) के साथ 04 वाहन चोर गिरफ्तार ।

अमेठी।

जिले की पुलिस को वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की कुल 15 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनमें 8 पूरी मोटरसाइकिलें और 7 कटी हुई मोटरसाइकिलों के पुर्जे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह कई जनपदों में सक्रिय था और चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे बेचने का काम करता था।

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत दो मोटरसाइकिलों पर सवार 04 अभियुक्तों दिनेश कुमार अग्रहरि पुत्र रामनरेश अग्रहरि निवासी ग्राम रेशी मजरे मूंघी थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष, मो0 वासिद पुत्र नियामत अली निवासी सूखी बाजगढ़ थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष, मो0 ताजीर उर्फ महताब पुत्र जान निवासी अजबगढ़ थाना जामो जनपद अमेठी करीब 26 वर्ष, फैसल खान पुत्र हसर मोहम्मद निवासी अजबगढ़ थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।

मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस रजि0 नंबर यूपी 33 बीए 3888 व हीरो एचएफ डीलक्स रजि0 नंबर यूपी 44 एल 5285 के कागज मांगने पर दिखा न सके तथा बताये कि दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं ।

अभियुक्तों ने बताया कैसे घटना को देते थे अंजाम 

अभियुक्तों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मो0 ताजीर उर्फ महताब अपने साथी फैसल खान के साथ मिलकर मोटरसाइकिलें चोरी करके अपने साथी मो0 वासिद को बेच देता है जिसे मो0 वासिद कबाड़ी का काम करने वाले दिनेश अग्रहरि को पांच हजार रुपये में बेच देता है । प्राप्त रुपये में से मो0 वासिद एक हजार रुपये अपने पास रखकर शेष रुपये मो0 ताजीर उर्फ महताब को दे देता है । दिनेश अग्रहरि खरीदी गयी चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने घर पर बने गोदाम में खोलकर इंजन चेचिस, टायर, रिम आदि अलग-अलग कर कानपुर ले जाकर बेच देता है ।

इन स्थानों से चोरी की मोटरसाइकिलें

मो0 ताजीर उर्फ महताब तथा फैसल खान ने मिलकर 05 दिन पहले सैंठा ओवर ब्रिज के नीचे मस्जिद के सामने से मोटरसाइकिल हीरो एफएफ डीलक्स, 02 दिन पहले नन्द महर बाजार स्वामी होटल के सामने से मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर, 04 दिन पहले मवई बाजार नहर पुलिया जामो से मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर, 01 माह पहले जामो के जनापुर से शादी समारोह से मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस चोरी किया था जिन्हें मो0 वासिद के माध्यम से दिनेश अग्रहरि को बेच दिया था ।

दिनेश अग्रहरि ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों के ज्यादातर पुर्जे अलग-अलग कर कानपुर ले जाकर बेच दिया है तथा 06 मोटरसाइकिलें व कुछ मोटरसाइकिलों के चेचिस, इंजन, पहिये अलग-अलग उसके घर में रखे हैं । अभियुक्तों की निशानदेही पर दिनेश अग्रहरि के घर/गोदाम से 06 मोटरसाइकिलें व 07 मोटरसाइकिलों के भारी मात्रा में अलग-अलग पुर्जे बरामद हुए ।

चारों अभियुक्त संगठित रूप से मिलकर समान आशय से विभिन्न थानाक्षेत्रों से मोटरसाइकिलों की चोरी कर उनके कलपुर्जे अलग-अलग कर बेंचने के अभ्यस्त अपराधी हैं ।

उपरोक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना गौरीगंज, जामो तथा जायस में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, बरामदगी के आधार पर उक्त सभी अभियोगों में धारा 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है।

पुलिस द्वारा बरामदगी-

चोरी की कुल 15 मोटरसाइकिलें (08 मोटरसाइकिलें तथा 07 कटी हुई मोटरसाइकिलों के भारी मात्रा में कलपुर्जे)

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः-

1. मु0अ0सं0 208/26 धारा 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

2. मु0अ0सं0 206/26 धारा 302(2) 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

3. मु0अ0सं0 145/26 धारा 302(2) 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस थाना जामो जनपद अमेठी ।

4. मु0अ0सं0 180/26 धारा 302(2) 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस थाना जामो जनपद अमेठी ।

5. मु0अ0सं0 181/26 धारा 302(2) 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस थाना जामो जनपद अमेठी ।

6. मु0अ0सं0 182/26 धारा 302(2) 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस थाना जामो जनपद अमेठी ।

7. मु0अ0सं0 60/26 धारा 302(2) 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस थाना जायस जनपद अमेठी ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थाना गौरीगंज-

1. प्रभारी निरीक्षक थाना गौरीगंज जनपद अमेठी रवि सिंह ।

2. उ0नि0 बी0एल0 रावत थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

3. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पाल थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

4. का0 अमित प्रताप सिंह थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

5. का0 जितेन्द्र यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

थाना जामो-

1. प्रभारी निरीक्षक थाना जामो जनपद अमेठी विनोद सिंह ।

2. उ0नि0 जगदेवन राजवंशी थाना जामो जनपद अमेठी ।

3. का0 शिवराम थाना जामो जनपद अमेठी ।

स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम-

1. उ0नि0 अनूप सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद अमेठी ।

2. हे0का0 आलोक सिंह स्वाट टीम जनपद अमेठी ।

3. हे0का0 आशीष सिंह चौहान सर्विलांस टीम जनपद अमेठी ।

4. का0 मनीष सर्विलांस टीम जनपद अमेठी ।

5. का0 दीपचन्द्र यादव स्वाट टीम अमेठी ।

6. का0 जय हिन्द यादव स्वाट टीम जनपद अमेठी ।

7. का0 शिवराम स्वाट टीम जनपद अमेठी ।

8. का0 सिकन्दर खान स्वाट टीम जनपद अमेठी ।

 

मोहम्मद ताजीर उर्फ महताब का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 167/2025 धारा 115(2)/351(3)/352/85 बी.एन.एस. व धारा 3/4 डीपी एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी ।

फैसल खान पुत्र हसर मोहम्मद का आपराधिक इतिहास

• मु0अ0सं0 183/2019 धारा 354(क)/506 भादवि व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी ।

पुलिस टीम को पुरस्कार 

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा 25,000/- रुपये पुरस्कार की घोषणा की गई है ।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »