मुख्तार की करीबी डाक्टर अलका राय का ढाई करोड़ का अस्पताल कुर्क
1 min read
मऊ। योगी सरकार आने के बाद से मुख्तार के करीबी सहयोगियों पर कार्यवाही का सिलसिला जारी है I उनके अनेक करीबी लोगों पर प्रशासन का बुलडोजर चल चुका है I अब अरबों की संपत्ति कुर्क कर ली गई है या फिर बुलडोजर से जमींदोज कर दी गई है I इसमे मुख्तार अंसारी की भी संपति शामिल है I मुख्तार की करीबी डाक्टर अलका राय का ढाई करोड़ का अस्पताल कुर्क को पंजाब में एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के मामले में उनकी करीबी मऊ की डाक्टर अलका राय के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई है। डा अलका राय पर गैंगस्टर तालीम करने के साथ ही मऊ में 2.5 करोड़ का अस्पताल कुर्क किया गया है। इसी कार्यवाहियों के क्रम में उनके करीबी डॉक्टर अलका राय की 2.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई I ये वही अलका राय है जिन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी को जेल से आने-जाने के दौरान एम्बुलेंस उपलब्ध करायी थी I डाक्टर डॉ. अलका राय के हॉस्पिटल श्याम संजीवनी को बाराबंकी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर कुर्क किया है। इस अस्पताल के नाम से ही मुख्तार अंसारी के उपयोग में लाने वाली एम्बुलेंस थी। इसी को माडीफाई कराकर मुख्तार पूरे प्रदेश और देश में चलता था।
मुख्तार अंसारी के पंजाब में रोपड़ जेल में भी रहने के दौरान इस एंबुलेंस का इस्तेमाल हुआ था, जो बाराबंकी से रजिस्टर्ड थे। मामला सामने आने के बाद अलका राय और उनके अस्पताल के एक डॉक्टर को जेल भी जाना पड़ा था। अब अलका राय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अस्पताल को कुर्क किया है। इस संपत्ति की कुल कीमत दो करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है। अभी डाक्टर अलका राय और उनके साथी डाक्टर एसएन राय जमानत पर हैं।
योगी सरकार आने पर मुख्तार की बढ़ी थी मुसीबतें
योगी से मुख्तार की अदावत किसी से छिपी नहीं है I जब से योगी सरकार उत्तर प्रदेश में है तभी से मुख्तार की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं I वहीं योगी सरकार गुंडों व माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का दंभ भर रही है I कभी पूर्वाचल में एक क्षत्र राज करने वाले मुख्तार अंसारी की जिंदगी आज जेल में कट रही है I मुख्तार अंसारी इस समय पूर्व विधायक कृष्णा नंद राय की हत्या मामले में सजा काट रहे हैं I कहा जाता है कि आजमगढ़ में 2008 me योगी पर हुए जानलेवा हमले में मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर मुन्ना बजरंगी ने किया था I ये हमला मुख्तार के इशारे पर ही हुआ था I मुख्तार के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं I पत्नी, पुत्र परिवार के साथ साथ उनके करीबी लोगों को भी प्रशानिक कार्यवाहियों को झेलनी पड़ रही है I शासन सत्ता के निर्देशों के अनुसार मुख्तार अंसारी व उनके सहयोगियों की अकूत बेनामी संपत्तियों को कर उनकी नीलामी की जा रही है I बड़ी तादाद में बिल्डिंगों को बुलडोजर से गिराया गया है I प्रदेश में पहली बार बुलडोजर का प्रयोग इन्हीं संपत्तियों को गिराने में किया गया तब से योगी जी बुलडोजर बाबा के नाम प्रचलित हुआ आज ही इनकी सरकार का बुलडोजर ब्रांड बन चुका है इसका प्रयोग देश के कई सरकारों ने अवैध सम्पत्तियों को हटाने में किया है I