Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

सिद्ध पीठ दुर्गा मन्दिर में शारदीय नवरात्रि की धूम

1 min read

 

वृन्दावन,मथुरा। गौरा नगर कॉलोनी स्थित श्रीसिद्ध पीठ गौरा देवी मंदिर में इन दिनों शारदीय नवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ चल रहा है।मन्दिर के सेवाधिकारी आचार्य रामनिहोर त्रिपाठी महाराज के आचार्यत्व में चल रहे शतचंडी महायज्ञ वेदज्ञ ब्राम्हणों के द्वारा किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत दैनिक हवन, दुर्गा चालीसा पाठ एवं दुर्गा सप्तशती पाठ आदि के कार्यक्रम हो रहे हैं।
आचार्य रामनिहोर त्रिपाठी महाराज ने कहा कि सिद्ध पीठ दुर्गा मन्दिर में प्रत्येक वर्ष के दोनों नवरात्रों में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है।इसे करने से मां दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।साथ ही उनके जीवन में मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहती है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति 5 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य दी जाएगी।तत्पश्चात सैकड़ों कन्याओं का पूजन – अर्चन करके उनको भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।साथ ही उन्हें उपहार एवं दक्षिणा आदि वितरित की जाएगी।इसके अलावा रात्रि में मां भगवती का विशाल जागरण मथुरा की प्रख्यात जागरण मंडली के द्वारा किया जाएगा।साथ ही मां का फूलों से भव्य बंगला भी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी सुरेश सक्सैना,युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा,मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के पार्षद मनोज सक्सैना, नीरज सक्सैना, भरत शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »