BOLLYWOOD NEWS : आइये पढ़ें बॉलीवुड की अनसुनी किस्से
1 min read

प्रस्तुति- काली दास पाण्डेय
ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में पहुँचीं होम्बले फ़िल्म्स की दो फिल्में……..!
इस साल ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में होम्बले फ़िल्म्स के बैनर तले निर्मित दो फिल्में ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘कांतारा : चैप्टर 1’ को ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में भेजा गया है। ‘महावतार नरसिम्हा’ का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है और इसे होम्बले फ़िल्म्स ने प्रस्तुत किया है, जबकि ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने किया है और इसे विजय किरागंदूर ने प्रोड्यूस किया है।
दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं हैं और अपनी दमदार कहानी, संस्कृति से जुड़े अंदाज़, शानदार तकनीक और बेहतरीन विज़न के लिए खूब सराही गईं हैं। ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में आने के बाद अब इन दोनों फ़िल्मों पर कई बड़े अवॉर्ड कैटेगरी में डाले जाने को लेकर ध्यान दिया जाएगा। इनमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट प्रोड्यूसर, बेस्ट स्टोरी/राइटिंग, बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी जैसी कैटेगरी शामिल हैं।
ऐसे में, आगे इन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला अकादमी द्वारा किया जाएगा। खास बात यह है कि इस साल ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल कुल पाँच भारतीय फ़िल्मों में से दो फ़िल्में होम्बले फ़िल्म्स की हैं। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल है। ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में भारत की मशहूर और विजनरी प्रोडक्शन हाउस होम्बले फ़िल्म्स की दो फिल्मों को शामिल किया जाना यह दिखाता है कि होम्बले फ़िल्म्स का असर लगातार बढ़ रहा है और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने में उसका योगदान लगातार मजबूत होता जा रहा है।
‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ के निर्माण की घोषणा 23 जनवरी को होगी…….!
आधुनिक भारत के महानतम सपूत, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक और अदम्य साहस के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 129वें जन्मजयंती 23 जनवरी के पावन अवसर पर, प्रख्यात लेखक, वरिष्ठ पत्रकार एवं निर्माता मान सिंह दीप अपनी बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ के निर्माण की घोषणा करेंगे। मान सिंह दीप द्वारा प्रस्तुत इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कल्याणी सिंह एवं वेदांत सिंह कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन जाने-माने फिल्मकार अशोक त्यागी करेंगे।
यह फ़िल्म स्थापित ऐतिहासिक कथानकों को चुनौती देते हुए यह सिद्ध करने का प्रयास करेगी कि भारत की स्वतंत्रता की वास्तविक लड़ाई और निर्णायक भूमिका नेताजी सुभाष चंद्र बोस की थी, न कि केवल अहिंसा के एकमात्र विमर्श की। फिल्म में यह भी दर्शाया जाएगा कि किस प्रकार द्वितीय विश्व युद्ध के विजेता देशों की सत्ता-राजनीति नेताजी के विचारों से भयभीत थी और कैसे एक सुनियोजित साजिश के तहत उनकी नृशंस हत्या की गई, जिसे आज तक रहस्य और दुर्घटना के आवरण में छुपाया गया।
यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि इतिहास के उन पन्नों को उजागर करने का साहसिक प्रयास है, जिन्हें दशकों तक जानबूझकर धुंध में रखा गया। गहन शोध, उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज़ों और ऐतिहासिक साक्ष्यों पर आधारित यह फ़िल्म वर्तमान वैश्विक भू-राजनीति की जड़ों को हिला देने वाले तथ्यों को सामने लाने का दावा करती है। बकौल प्रोड्यूसर कल्याणी सिंह ‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ देशवासियों को न केवल इतिहास का एक नया दृष्टिकोण देगी, बल्कि राष्ट्रवाद, बलिदान और सच्ची स्वतंत्रता के अर्थ पर भी पुनर्विचार करने को विवश करेगी।
यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों के लिए नेताजी के विचारों, संघर्ष और बलिदान को नई चेतना के साथ प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री सुनीता पांडेय
दंगल चैनल पर प्रसारित हो रहे टीवी सीरियल ‘रंगबाज़ी दिलों की’ को लेकर अभिनेत्री सुनीता पांडेय इन दिनों सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड में चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही है। ‘रंगबाज़ी दिलों की’ में सुनीता एक नेगेटिव किरदार में हैं, जिसे उन्होंने अपने सशक्त अभिनय से बेहद प्रभावशाली बना दिया है। सुनीता पांडेय ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘राजा की आएगी बारात’ से की थी। इसके बाद उन्होंने बैक-टू-बैक आठ टीवी सीरियल्स में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सुनीता की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल चुकी है। हिंदी फिल्म ‘कुन फाया कुन’ में उन्होंने अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ स्क्रीन शेयर की है, वहीं नेटफ्लिक्स पर भी वह जल्द अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। सुनीता पांडेय सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक मल्टी-टैलेंटेड और क्विक लर्नर भी हैं। वह कथक में प्रशिक्षित डांसर हैं और अभिनय के साथ-साथ मॉडल, क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रही हैं।
उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘सुरमा एंटरटेनमेंट’ है, जिसके तहत बने कई क्राइम शोज़ शेमारू और अतरंगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो चुके हैं। बनारस की मूल निवासी अभिनेत्री सुनीता पांडेय शिक्षा दीक्षा मुंबई में हुई है। शुरुआती दौर में सुनीता का सपना एयर होस्टेस बनने का था, लेकिन किस्मत उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई। डांस से मॉडलिंग और फिर टीवी शोज़ तक का सफर तय करते हुए उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
साउथ की फिल्मों में काम करने के क्रम में निर्देशक वेंकटेश्वर श्रीराम से काफी कुछ सीखने को मिला और भविष्य में मौका मिला। सुनीता पांडेय जल्द ही बतौर मुख्य अभिनेत्री अपनी नई तमिल फिल्म के जरिए भी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली हैं। यह फिल्म सस्पेंस, हॉरर, ड्रामा और लव स्टोरी का अनोखा संगम है, जिसमें सुनीता का देसी से लेकर ग्लैमरस और हॉट अवतार देखने को मिलेगा।
यह उनकी आठवीं दक्षिण भारतीय फिल्म है। इससे पहले वह ‘के.एस. 100’, ‘ओक्कड़े 1’, ‘कॉरपोरेट’, ‘लूनी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

