Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

POLITICAL NEWS : विपक्ष की समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करेंगे – भूपेंद्र चौधरी

1 min read
Spread the love

REPORT BY LOK REPORTER 

AMETHI NEWS I 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हम फिर एक बार सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति व हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे। हम केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाई गए झूठ,भ्रम और देश व समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करने का काम करेंगे। श्री चौधरी सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश व प्रदेश की तस्वीर बदली है।जन अपेक्षाओं को पूरा करने का काम हुआ है।अब सदस्यता अभियान के माध्यम से जनमानस को भाजपा परिवार से जोड़ना है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने है। हमको बूथ तक नहीं हर घर तक पहुंचना है।उन्होंने कहा सदस्यता पार्टी संगठन के विस्तार का एक बड़ा अवसर है।हमें शिक्षक,व्यापारी,चिकित्सक,अधिवक्ता,साहित्यकार,चित्रकार,कलाकार,खिलाड़ी,पूर्व सैनिक सहित समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर सदस्य बनाना है।

घर-घर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल 

इस दौरान उन्होंने घर-घर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में तिलोई विधानसभा के सिंहपुर मंडल के चिलौली में घर-घर सदस्यता अभियान में प्रतिभाग किया साथ में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह,प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ला क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा भवानी दत्त दीक्षित सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने राकेश विक्रम सिंह के संयोजन में ब्लॉक सभागार जगदीशपुर में ब्लाक प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य,प्रधान,बीडीसी व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए सौ प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया।बैठक का संचालन प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने किया।

इसके बाद रामहेत वैश्य के आवास पर भोजन करने के उपरांत गौरीगंज नगर पालिका के पचेहरी में सामूहिक सदस्यता अभियान में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण कराया।प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा जिला कार्यालय में भवानीदत्त दीक्षित के संयोजन में आयोजित जिला सदस्यता समीक्षा बैठक में जिला सदस्यता टोली,जिला मॉनिटरिंग टोली, जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा व विधायक पूर्व विधायक,प्रमुख जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान को गति देने की रणनीति बनाई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए I

सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में हुए शामिल

समीक्षा बैठक को प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने संबोधित करते हुए मंडलवार व जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप करके समीक्षा किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिया।संचालन सुधांशु शुक्ला ने किया।जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी जिला पंचायत अध्यक्ष अग्रहरि क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा काशी तिवारी पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री, दलजीत सिंह,गोविन्द सिंह चौहान सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में दिनभर का प्रवास कर सदस्यता अभियान को दीं धार

भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के 11 बजे चिलौली पहुंचने पर भाजपा रामप्रसाद मिश्रा की अगुवाई में पार्टीजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गौरीगंज नगर पहुंचने पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व मिश्रा वह जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिन भर जनपद में रहकर सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

सदस्यता अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व विधायक तेजभान सिंह,रविंद्र सिंह प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख बल्दीराय केशव सिंह महामन्त्री, मुन्ना त्रिवेदी सुशांत त्रिपाठी रिंकू,  विजय  विक्रम सिंह,  उमेश प्रताप सिंह, अभय सिंह मटियारी गिरीश चंद शुक्ला  उपमा सरोज कालीबक्स सिंह,अतुल सिंह उमा रमण सिंह,प्रभात शुक्ला अशोक मौर्य विजय विक्रम सिंह डीएन तिवारी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अंजनी सिंह डब्बू ओमप्रकाश पांडेय सुरेश तिवारी निमिषा त्रिपाठी गीता सिंह शामिल रहे I

वहीं मनोज जायसवाल विनोद मिश्रा जयप्रकाश तिवारी मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा मंडल अध्यक्ष शंकर बख्श सिंह मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी मंडल अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी अभिषेक चंद्र कौशिक जिला पंचायत सदस्य, अरुण मिश्रा राजा,महेश सोनकर, घनश्याम चौरसिया,सत्यनारायण सिंह मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »