Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Formation : यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन

1 min read
Spread the love

रिपोर्ट – आशीष अवस्थी / नीरज सिंह 

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी, रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव 

लखनऊ, उप्र ।

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों को नामित किया गया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने शनिवार को राजधानी में आयोजित कार्यसमिति  की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी को यूपीडब्लूजेयू का प्रदेश महामंत्री नामित किया है। वरिष्ठ पत्रकार रोहित महेश्वरी को संगठन सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार दिवाकर व आशीष बाजपेई को प्रदेश कमेटी में संयुक्त सचिव का जिम्मा दिया गया है।

नए पदाधिकारियों का ऐलान करते हुए यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष टीबी सिंह ने कहा कि अब तक प्रदेश के 45 जिलों में संगठन की इकाई बन चुकी है और जल्दी ही सभी जिलों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

आईएफडब्लूजे के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जल्दी ही प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

आईएफडब्लूजे राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि अगले महीने होने वाले राज्य सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का अनुमोदन आमसभा से कराया जाएगा।

आज की बैठक में यूपीडब्लूजेयू के वरिष्ठ प्रदेश सचिव उत्कर्ष सिन्हा, सचिव प्रभप्रीत सिंह, प्रकाशन सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रचार सचिव आशीष अवस्थी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष एंथोनी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अशोक त्रिपाठी, मुकुल मिश्रा, अमित मिश्रा व अन्य साथी शामिल रहे।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »