POLITICLE NEWS : भाजपा राज में बिजली गुल -जयसिंह
1 min read


रिपोर्ट -लोकदस्तक संवाददाता
बिजली कटौती को लेकर सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन
अमेठी, उप्र।
आज समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में सपाइयो ने तहसील परिसर अमेठी पहुंचकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ विरोध दर्ज कराते हुए उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से राज्यपाल को जनपद की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
क्या थी पांच सूत्रीय मांग
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि अमेठी तहसील सहित पूरे जनपद के ग्रामीण अंचल क्षेत्र अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त और अंधेरे में है। अघोषित बिजली कटौती बंद हो जनता को राहत मिले,डीजल-पेट्रोल, चीनी रसोई गैस व खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दाम आसमान छू रहे महंगाई लगाए सरकार,सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं पर फर्जी मुकदमों के जरिये हो रहा उत्पीड़न को बंद हो।
सड़कों पर आवारा पशुओं के आतंक लोगो की जान चली जा रही है सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है अमेठी नगर पंचायत में बारिश होते ही सरकारी आवास सहित पूरे शहर जलमग्न हो जाता है समस्या स्थायी समाधान किया जाय. सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग जनहित जनता की समस्या को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहेंगे।

इनकी भी रही मौजूदगी
इस मौके पर मनु पाल,कृष्णा यादव,ध्रुव पांडेय,हर्षित जायसवाल,सौरभ सिंह, इमरान,सियाराम मौर्य,रणधीर,संदीप जोरिया,आनंद वर्मा अर्जुन, सुरेश कश्यप,श्यामू,अभिषेक प्रेमी,राजू प्रजापति, सुमित कोरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

