Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

AMETHI NEWS : तिलोई में नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियां तेज, गांव-गांव पहुंच रहे आमंत्रण पत्र

1 min read
Spread the love

रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता 

श्रीराम कथा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल 

अमेठी, उप्र ।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह के संरक्षण में आगामी एक से नौ अक्टूबर तक तिलोई में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा एवं श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

सोमवार को आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र में अपनी-अपनी ग्राम सभाओं और विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर श्रीराम कथा के आमंत्रण पत्र वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को धार्मिक आयोजन की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

तिलोई राजभवन स्थित राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। आमंत्रण पत्र वितरण के दौरान लोगों को कथा के आयोजन की तिथियों, समय और कार्यक्रम स्थल की जानकारी दी गई। नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन एक से नौ अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम छह बजे से रात नौ बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन परम श्रद्धेय अनंत श्री विभूषित आचार्य शान्तनु जी महाराज करेंगे।https://youtube.com/shorts/o1dEHWWgI-U?si=EBWx2JlZu-l1HOsa

इसके अलावा 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक भव्य शौर्य गाथा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर दो बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में आमंत्रण पत्र पहुंचाकर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया। आयोजकों का उद्देश्य श्रीराम कथा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की। आयोजन को लेकर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार और आमंत्रण पत्र वितरण का कार्य जारी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »