Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

POLITICAL NEWS : प्रभारी मंत्री के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

1 min read
Spread the love

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWSI

राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार सतीशचंद्र शर्मा अमेठी जनपद के प्रभारी मंत्री बनने पर प्रथम बार अमेठी आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम गौरीगंज के मलिन बस्ती वार्ड नंबर पांच पलिया में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया I

तदोपरान्त जिला अस्पताल में फल वितरण एवं रक्तदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री द्वारा भेजी घड़ी को भी वितरण किया। उसके बाद जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चित्र पर तिलक लगाकर मिष्ठान वितरण एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की।

जहां जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी,पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी,पूर्व विधायक तेजभान सिंह,सुरेश पासी विधायक,काशी प्रसाद तिवारी,ज़िला उपाध्यक्ष भवानीदत्त दीक्षित,जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह,जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल प्रभात शुक्ला सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अमेठी प्रभारी एवं राज्य मंत्री खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार का स्वागत अभिनंदन किया।

इसके बाद अमेठी प्रभारी मंत्री सतीशचन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी है, कार्यकर्ताओं के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं अपितु दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो रहा है, भारत विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को अश्वस्त करते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री के नाते मैं 24 घंटे अमेठी के कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़ा रहूंगा, कार्यकर्ताओं का किसी प्रकार का शोषण और उत्पीड़न नहीं होने पायेगा, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ शत् प्रतिशत आम नागरिक तक पहुंचे इसको लेकर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं से भी वार्ता करते हुए उनकी समस्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा I

इस दौरान दलजीत सिंह,केशव सिंह,भागीरथी मौर्य,अभिषेकचन्द कौशिक राहुल,अतुल सिंह,किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष डी एन तिवारी,अशोक मौर्य,महेश सोनकर हरनम सिंह,पंकज सिंह,जीत बहादुर सिंह,अरुण मिश्रा राजा,ओमप्रकाश पांडेय,विनोद मिश्रा माधव द्विवेदी सहित सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »