होली पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएँ- होली पर्व पर हम निखारे हमारी धर्म आराधना होली पर्व पर हम करे अपनी आत्मा का कल्याण होली समान धर्म के रंगो से मिले मानव जीवन को त्राण जिन्दगी को धर्म संवारेगा होली पर हो धर्म की साधना आत्मा खुद को निहारेगी धर्म ध्यान का हो क्रम रोजाना होली समान भावना के रंगो से निखरेगी हमारी आत्मा होली पर्व पर शांति की तरंगों से संवरेगी धर्म से हमारी आत्मा होली पर इच्छाओं के अंकुश से उजलेगी हमारी आत्मा होली पर्व पर धर्म से कर्म मैल उतर कर संवर जायेगी हमारी आत्मा होली पर्व पर राग द्वेष तजकर धर्म से निर्मल बन जायेगी हमारी आत्मा भव – भव के बन्धन से धर्म से पार हो जायेगी आत्मा ।