Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

जिया साहित्य परिवार की 29वीं काव्य गोष्ठी का आयोजन 

1 min read

PRESENTED BY REETA SINGH 

BENGALURU NEWS I 

लेफ्टिनेंट किशोर सिंह राठौर की अध्यक्षता व लेफ्टिनेंट डॉ सीमा सिंह पुंडीर के मुख्य आतिथ्य में जिया साहित्य परिवार की 29वीं काव्य गोष्ठी का शानदार आयोजन संपन्न हुआ | सरस्वती वंदना से रविंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | संस्था की संस्थापिका रीता सिंह ने स्वागत उद्बोधन व मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया |संस्था अध्यक्ष मनोरमा मिश्रा ने कार्यक्रम अध्यक्ष लेफ्टिनेंट किशोर सिंह राठौर का परिचय प्रस्तुत किया ।

रणजीत रक्षक, रवीन्द्र सिंह शिवपुरी, चंद्रमोहन नीले, प्रणव कुमार कुलश्रेष्ठ, प्रणय कुमार श्रीवास्तव “किंचित”, सुनीता तिवारी, राधेश्याम यादव ‘सुदर्शन’, उषा कंसल, सुधीर श्रीवास्तव, जिया साहित्य मंच के संरक्षक सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटि, संस्था अध्यक्ष मनोरमा मिश्रा, रीता सिंह, जगदीश कौर, आशीष रंजन सभी कविजनों ने हास्य रस की सुन्दर सुन्दर रचनाओं से सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया |

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉ सीमा सिंह पुंडीर ने अपने उद्बोधन से सभी कविजनों का उत्साह वर्धन किया | कार्यक्रम के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट किशोर सिंह राठौर ने सभी कविजनों की रचनाओं की बहुत सुन्दर समीक्षा कर के सभी कविजनों का उत्साह वर्धन किया व सुन्दर काव्य प्रस्तुति की |

जगदीश कौर ने मंच संचालन किया | रीता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया | वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »