बुर्ज खलीफा पर फिल्म ‘एनिमल’ का बोलबाला…..!
1 min read
PRESENTED BY KALIDAS PANDEY
भूषण कुमार एवं कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी की सिने स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘एनिमल’ के स्पेशल कट का प्रोजेक्शन विश्व की सबसे बड़ी इमारत पर किया गया, जिसने इस फिल्म के सिनेमाई जादू को एक मेगा कैनवास में बदल दिया है।
स्पेशल कट के प्रोजेक्शन के क्रम में अभिनेता रणबीर कपूर, बॉबी देओल, निर्माता भूषण कुमार के साथ दुबई में सेंटर स्टेज पर पहुंचे और इस चमत्कार को देखने के लिए इकट्ठा हुए प्रशंसकों के साथ शामिल हो गए। शिव चन्ना और प्रणय रेड्डी वांगा ने भी अपनी उपस्थिति से इस भव्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
हालाँकि, इससे पहले हालही में, फिल्म ने मैनहट्टन के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर में धूम मचाई थी। इस कल्चरल हब के डिजिटल बिलबोर्ड पर फिल्म के टीजर ने तहलका मचा दिया और विश्वस्तर पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
इस सिनेमेटिक मास्टरपिस में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है।
भोजपुरी फिल्म ‘राजाराम’ में मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आएंगे आर्यन बब्बर
टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘राजाराम’ की शूटिंग इन दिनों अयोध्या के खूबसूरत लोकेशन में किये जाने के बाद फिलवक्त गोरखपुर के निकटवर्ती इलाकों में बड़े जोर शोर से चल रही है।
फिल्म ‘रेड्डी’ में सलमान खान से लोहा ले चुके आर्यन बब्बर ‘राजाराम’ में मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आएंगे, जिसमे वो भोजपुरी फिल्मों के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव से टक्कर लेंगे। निर्माताद्वय पराग पाटिल और राकेश रौशन सिंह की इस भोजपुरी फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल, डीओपी आर आर प्रिंस, लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार कृष्णा बेदर्दी, पीआरओ रंजन सिन्हा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।
अभिनेता आर्यन बब्बर के अलावा इस भोजपुरी फिल्म में खेसारीलाल यादव, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान, सुबोध सेठ, विनोद मिश्रा, के के गोस्वामी, संजय पाण्डेय, अमित शुक्ला, जे पी सिंह, डॉ यादवेंद्र यादव, संजीव मिश्रा, दीपक सिन्हा, भानु पाण्डेय और निशा तिवारी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।