Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

फिल्म इंडस्ट्री की खास ख़बरें…….

1 min read
Spread the love

 

PRESENTED BY KALIDAS PANDEY 

 

म्यूजिक वीडियो ‘दिवाली आयो रे’ जारी 

देसी ध्वणी रेकॉर्डस के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘दिवाली आयो रे’ दीपावली के अवसर पर जारी किया गया है। वनवास के बाद प्रभु श्री राम जब अयोध्या लौटे तो पहली बार दीपोत्सव मनाकर वहाँ की प्रजा ने उनका स्वागत किया था, इस कथा का चित्रण इस म्यूजिक वीडियो में किया गया है।

विजय बुटे के निर्देशन में बनी इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता जगदीशचंद्र पाटील, गीतकार उत्कर्ष गुप्ता, संगीतकार जितुल बोरो और कार्यकारी निर्मात्री मोनाली गुळवे हैं और स्वर दिया है इंडियन आयडॉल 2023 के विजेता सिंगर ऋषि सिंह ने।

रवि भाटिया, अनुजा शिंदे और हर्ष नायर अभिनीत म्यूजिक वीडियो ‘दिवाली आयो रे’ देसी ध्वणी रेकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

मार्शल आर्ट किंग ब्रूस ली की 83वीं जयंती पर नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे चीता यज्ञेश शेट्टी 

मार्शल आर्ट गुरु चीता यज्ञेश शेट्टी पिछले 13 वर्षों से चीता यज्ञेश शेट्टी ‘ब्रूस ली की जयंती मनाते आ रहे हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग, रक्तदान, महिला आत्मरक्षा, पेड़ लगाना, कोविड जागरूकता आदि जैसे सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित है।

इस वर्ष चीता यज्ञेश शेट्टी वंचित बच्चों युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लेंगे और नशीली दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूकता फैलाएंगे।

मार्शल आर्ट किंग ब्रूस ली की जयंती के अवसर पर 27 नवंबर को लोखंडवाला (अंधेरी) मुम्बई स्थित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित समारोह में चीता यज्ञेश शेट्टी की अगुवाई में ‘जन जागरूकता’ कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी।

राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, (भारत सरकार) के गवर्निंग काउंसिल डॉ. हरीश शेट्टी की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के नामचीन शख़्सियतों के अलावा 20 राज्यों के मार्शल कलाकार और 15 राष्ट्रीय चैंपियन भी भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम के प्रायोजक राजन गोल्ड एंड फाइनेंस विट्ठल शेट्टी फाउंडेशन के राकेश विट्ठल शेट्टी ने कहा “मार्शल आर्ट की कला सीखकर खुद को फिट रखना हर युवा के लिए जरूरी है, इससे शरीर और दिमाग स्वस्थ व संतुलित रहेगा। चीता यज्ञेश शेट्टी लोकहित में समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।” विदित हो कि मार्शल आर्ट और मानव कल्याण के प्रति समर्पित चीता यज्ञेश शेट्टी को कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

‘चीता जीत कुने दो ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन’ के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ चीता यज्ञेश शेट्टी देश भर में ‘महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा कार्यक्रम’ में भी शामिल हैं। ‘निर्भय महिला अधिकारिता एवं प्रशिक्षण’ कार्यक्रम के तहत वो अब तक करीब 10 लाख महिलाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुके हैं।

कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले और मुंबई आकर होटल सी रॉक में एक प्रबंधक के रूप में उन्होंने अपना करियर शुरू किया था, लेकिन मार्शल आर्ट के प्रति उनके जुनून ने उन्हें एक प्रसिद्ध मार्शल आर्ट गुरु और विश्व प्रसिद्ध ग्रैंड मास्टर बना दिया।

फिल्म उद्योग में चिता यज्ञेश शेट्टी ने 150 से अधिक अभिनेताओं, अभिनेत्रियों को एक्शन और मार्शल आर्ट सिखाया है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रितिक रोशन, गोविंदा, जूही चावला, प्रियंका चोपड़ा, ईशा कोप्पिकर, करिश्मा कपूर और फरहान अख्तर आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

 

‘टाइगर 3’ ने भारत में 44.50 करोड़ की कमाई के साथ  हाईएस्ट दिवाली ओपनिंग का रिकॉर्ड किया दर्ज…..!

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ ने भारत में 44.50 करोड़ की कमाई के साथ अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग का रिकॉर्ड दर्ज किया है। 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में हैं।

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टाइगर 3’ ने पहले ही अपनी शानदार एडवांस बुकिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ दी है और सिनेदर्शकों को इसकी रिलीज के लिए दिवाली के दिन पर नजरें टिकाने पर मजबूर कर दिया।

अब उम्मीद की जा रही है कि आगे भी इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा ही रहेगा। यह सच में सलमान खान की शानदार बॉक्स ऑफिस अपील को दर्शता है, जो सही तरह के कंटेंट के साथ हमेशा एक रिकॉर्ड बनाते हैं I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »