Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

लखनऊ में हुआ सड़कों, चौराहों का नया नामकरण

1 min read

 

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभिन्न चौराहों ,द्वार ,स्टेडियम सड़क आदि के नाम बदल गए हैं I अब नए नाम -जैसे बर्लिगटन चौराहा अब अशोक सिंघल के नाम से जाना जाएगा। सर्वोदयनगर में द्वार का नामकरण विनायक दामोदर सावरकर द्वार।
सिकंदराबाद चौराहे का नामकरण वीरांगना उदादेवी किया गया।मिल एरिया पुलिस चौकी से मीना बेकरी चौराहा का नामकरण इंडियन शिया पर्सनल लॉ बोर्ड संस्थापक मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के नाम किया गया। विराम खण्ड राम भवन चौराहा अमर शहीद मेजर कमल कालिया चौराहा।संजय गांधीपुरम चौराहे का नामकरण चन्द्रशेखर आजाद चौराहा।आलमबाग के टेढ़ी पुलिया तिराहे का नामकरण खालसा चौक।सरोजनीनगर आजाद नगर कॉलोनी में पार्क मंगल पांडेय पार्क।
राजाजीपुरम मिनी स्टेडियम अब पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव स्टेडियम। लालबाग सुहेलदेव राजभर जी की प्रतिमा के पास चौराहा अब सुहेलदेव राजभर तिराहा।
आशियाना के मदारी खेड़ा के बगल ग्रीन बेल्ट पूर्व विधायक सतीश भाटिया के नाम पर। पिकैडेली होटल कानपुर रोड से आशियाना पावर हाउस तक दिगम्बर जैन मंदिर मार्ग। निराला नगर लाल कॉलोनी तिकोनिया पार्क अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होगा। आशियाना स्थित एमएम डी1/237 दर्शन सिंह के घर के सामने पार्क का नाम गुरु नानक पार्क। आशियाना स्थित एसएस1/1163 संतोष त्रिपाठी के घर के सामने पार्क अब सरदार ऊधम सिंह। एमएमडी/253 के सामने स्थित पार्क का नामकरन दशमेश पार्क किया गया। मोहन भोग चौराहे से कोठारी बंधु तक सड़क नामकरण कल्याणेश्वर हनुमान मंदिर मार्ग। आवास सेवा सदन 18 पुराना किला के सामने पार्क अब पूर्व विधायक मैनेजर सिंह स्मृति पार्क रखा गया है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »