Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

रीता सिंह कर्नाटका सम्पर्क क्रांति परिवार की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

1 min read

 

जयपुर, दिल्ली, बेंगलुरु I

भारत का प्रखर, साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन,सम्पर्क क्रान्ति परिवार द्वारा बेंगलुरु की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार, लेखिका रीता सिंह को कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

सम्पर्क क्रांति परिवार की राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजना ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीता सिंह के नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि सम्पर्क क्रांति परिवार एक ऐसा संगठन है जिसका एकमात्र ध्येय भारत के साहित्य, कला-संस्कृति एवं समाज के सर्वांगीण उत्थान के कार्यकलापों को अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से करते हुए राष्ट्र की सेवा करना एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं एवं उनके हुनर को सम्मानित करते हुए उनकी पहचान को पूरे विश्व भर में पहुंचाना है।

सम्पर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि राष्ट्र ही हमारा एकमात्र जागृत देवता है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीता सिंह पर पूर्ण विश्वास जताते हुए श्री शर्मा ने कहा कि इनकी नियुक्ति से कर्नाटक प्रदेश में भारत एवं प्रदेश की लोक कला, साहित्य, समाज, संस्कृति के साथ-साथ नारी जाति के उत्थान,संस्कार, सर्वोदयता, समता सहित प्रभावशाली राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की नींव रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »