अवैध खनन करते जेसीबी व 04 ट्रैक्टर को पुलिस ने किया सीज
1 min read
अमेठी I
पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा ग्राम गड़ेरी के पास के पास अवैध खनन की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से 01 अदद जेसीबी बिना नंबर व 04 अदद ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट की कार्यवाही करते हुए थाना परिसर में सुरक्षित किया गया । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही थाना संग्रामपुर द्वारा की जा रही है ।



