Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

UP MUNICIPAL ELECTION…….. नगर निकाय चुनाव की घोषणा का इंतजार खत्म, सीटों का आरक्षण जारी

1 min read
Spread the love

 

 

अमेठी। नगर निकाय चुनाव की दुन्दुभी बज गयी है। गुरुवार की शाम उत्तर प्रदेश शासन की ओर से आरक्षण चार्ट के साथ अधिसूचना जारी की गई है। नगर पंचायत अमेठी(Amethi) की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है, जबकि नगर पंचायत मुसाफिरखाना की सीट अनारक्षित है।

सबसे पुरानी नगर पालिका जायस की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। नगर पालिका गौरीगंज की सीट इस बार अनारक्षित है। नगर पालिका जायस(Jayas) की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के कारण यहां से निवर्तमान चेयरमैन महेश सोनकर के परिवार की किसी महिला को चुनाव लडने का अवसर मिल सकता है।

जिला मुख्यालय की सीट नगर पालिका गौरीगंज (Gauriganj) अनारक्षित होने के कारण यहां चुनाव में सबसे अधिक घमासान होने के आसार हैं। सपा (Sapa) विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रभाव वाली इस सीट पर पिछली बार बसपा और कांग्रेस (Kangres) समर्थित प्रत्याशियों को भी अच्छा वोट मिला था। भाजपा(BJP) इस सीट को जीतने के लिए इस बार पूरी ताकत लगाएगी।

आरक्षण चार्ट जारी होने के साथ सभी राजनीतिक दल एक बार फिर मजबूत प्रत्याशी लडाने की कवायद में जुट गए हैं। बसपा  (BSP) ने तीन अप्रैल को बैठक बुलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »