आरिफ का दोस्त सारस हुआ गायब, मचा हड़कंप, खोज में जुटी टीम
1 min readरायबरेली/अमेठी I
अमेठी जिले के जामो से आरिफ ओर उनके साथी सारस पक्षी को अधिकारियों ने जुदा किया था। अब दोस्त पक्षी बुधवार को गायब हो गया है। जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिसे खोजने के लिए वन विभाग की टीम निकल पड़ी है I राज्य पक्षी होने के नाते वन विभाग की टीम ने सारस को रायबरेली जिले के सलोन तहसील क्षेत्र स्थित समसपुर पक्षी विहार में छोड़ दिया गया था । बताते चलें कि जिले के जामो के मंडखा गांव निवासी मो. आरिफ व उनका दोस्त सारस एक-दूसरे से अलग हो गए।
मीडिया में छाया रहा आरिफ और सारस की दोस्ती
इन दिनों आरिफ व सारस पक्षी की दोस्ती के चर्चे हर तरफ हो रहे थे। आरिफ ने घायल सारस का उपचार कराया तो सारस पक्षी ने आरिफ को अपना कर देश-दुनिया में उसकी लोकप्रियता बढ़ाई। दोनों की दोस्ती को सजीव देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन मंडखा गांव पहुंच रहे थे। सारस और आरिफ की दोस्ती मीडिया खूब चर्चा में रही I
इतना ही नहीं इनकी दोस्ती चर्चायें राजनीतिक गलियारों में हुई I ये सबसे पहले सुर्खियों में तब आया जब पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सारस से मिलने आरिफ के घर स्थानीय सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के साथ पांच मार्च को पहुंचे और दोनों की दोस्ती देख मंत्रमुग्ध हो गए थे I
बिछुड़ गई आरिफ और सारस जोड़ी
मंगलवार को आरिफ के घर से लाये गए सारस पक्षी को समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया था।अब सारस पक्षी का पक्षी विहार में लोकेशन नही मिल रहा है।वह विभाग के अधिकारियो के मुताबिक बुधवार चार बजे के बाद से सारस को नही देखा गया है।सारस पक्षी उस समय चर्चा में आया था,जब आरिफ नाम के शख्स के साथ उसकी दोस्ती के किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आरिफ और सारस की दोस्ती देखने जामो पहुँचे थे। मंगलवार को वन विभाग के अधिकारी आरिफ के घर पहुँचे थे। विभागीय अधिकारियों ने आरिफ को बताया कि सारस को स्वतंत्र वातावरण देने के लिए उसे खुले वातावरण में छोड़े जाने का आदेश हुआ है। जिसके बाद सारस को सलोन के समसपुर पक्षी विहार में लाकर छोड़ा गया था।
बुधवार चार बजे से सारस लापता है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि चार बजे तक सारस को देखा गया था। इसके बाद से उसे नही देखा गया। टीम राउंड पर खोजबीन करने में जुटी हुई है।
आरिफ और सारस को अलग करने पर अखिलेश ने जताई नाराजगी
आरिफ के दोस्त सारस को समसपुर पक्षी विहार पक्षी विहारपहुंचा दिया गया । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दोनों से मिलने पहुंचे थे। इससे ख़फ़ा उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर इस पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि क्योंकि मैं सारस से मिलने चला गया था ऐसे सरकार को अच्छा नहीं लगा और सारस संरक्षण योजना को रोक दिया है I उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश के साथ आरिफ भी मौजूद रहे I