बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे की रचयिता हुई सम्मानित
1 min read
जैसलमेर मूल निवासी डिप्टी एसपी चेतना भाटी (उदयपुर) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे की रचयिता को आज दिल्ली में संपर्क क्रांति परिवार राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन व राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया गया I इस कार्यक्रम के दौरान भारत की कई गणमान्य ख्यातनाम हस्तियां मौजूद रही I
भव्य कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान स्वर कोकिला लता मंगेशकर सम्मान राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान प्रदान किए गए I
संपर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा द्वारा बताया गया कि देश-विदेश की उन सभी भारतीय नारियों को सम्मान प्रदान किया जाता है I जिनके जीवन की सशक्त कहानी उनके स्वयं के सपनों की पूर्णता के साथ-साथ पूरे देश के लिए प्रेरणादायक एवं गौरवान्वित करने वाली होती है I
साथ ही कला साहित्य सांस्कृतिक सामाजिक राजनैतिक फिल्म मीडिया और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां इस कार्यक्रम में मौजूद रही I चेतना भाटी को राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया I कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति एवं मंगलम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन अतुल मंगल उद्यमी शिखा मंगल पद्मश्री कमलीनी अस्थाना पद्मश्री नलिनी अस्थाना उद्योगपति कमल पोद्दार पद्मश्री गुलाबो पद्मश्री अहमद हुसैन पद्मश्री मोहम्मद हुसैन निम्स यूनिवर्सिटी की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ शोभा तोमर मौजूद रहीं I
इसके अलावा विश्व विख्यात पंजाबी पॉप गायक शंकर साहनी ज्योतिषाचार्य टैरो कार्ड रीडर डॉ वाय राखी वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री जय श्री अरोड़ा सातमोला ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन उद्योगपति अनिल मित्तल लंदन सुपरमॉडल शिक्षाविद मिसेज यूनिवर्स 2022 प्रोफेसर परीन सोमानी उत्तर प्रदेश कल्चर फोरम के अध्यक्ष आचार्य दीपक दुबे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता अशोक चौधरी अखिल भारतीय फोक एवं आदिवासी कला परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल रतनलाल वेद वरिष्ठ शिक्षाविद साहित्यकार सुनीता सिंह पुष्पा सहाय उपस्थित उल्लेखनीय रही I
कार्यक्रम में योग गुरु डॉ अनिल सचदेवा विख्यात गजल सूफी गायक सुमन देवगन विख्यात चित्रकार कमल कुमार मशहूर कवियत्री रीता सिंह बेंगलुरु कर्नाटक राजस्थानी गीतों की मशहूर गायिका सीमा मिश्रा ने अपनी गरिमा मय उपस्थिति दी
साथ ही कला साहित्य सांस्कृतिक सामाजिक राजनैतिक फिल्म मीडिया और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही I