Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

यू०पी०जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

1 min read

लखनऊ । यू०पी०जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की प्रान्तीय कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव 2023 सम्पन्न हुआ। डॉ. जी. सी. श्रीवास्तव (गोण्डा) प्रान्तीय अध्यक्ष, रमेश चन्द्र जैन (बागपत) को प्रदेश महामंत्री एवं अरूण कुमार जायसवाल (सुलतानपुर) को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जी.सी. श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों के पत्रकार साथियों के साथ मार्गदर्शक मंडल के सहयोग से वे संगठन को आगे बढ़ाने तथा पत्रकार हितों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी श्री दिलीप वर्मा के प्रति आभार प्रकट किया। पत्रकारों की एकजुटता कायम करने एवं उनके अधिकारों के लिए सतत संघर्ष करने वाले महामंत्री रमेश चन्द्र जैन का भी उन्होने आभार जताते हुए कहा कि उपजा उनके अनुभवों की बदौलत अब और अधिक गतिशील एवं उर्जावान बनेगी।

निर्वाचित प्रदेश महामंत्री रमेश चन्द्र जैन ने कहा कि उपजा की निर्वाचन प्रक्रिया आपसी प्रेम सद्भाव एवं संगठन हित की भावना के साथ संपन्न हुई है, जिसमें लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, सुलतानपुर, गोंडा, बरेली, फिरोजाबाद, एटा, अम्बेडकर नगर समेत पूरे प्रदेश के पत्रकार साथियों ने हिस्सा लिया।

उपाध्यक्ष पद पर क्रमशः द्विजेन्द्र मोहन शर्मा (फिरोजाबाद), निर्भय सक्सेना (बरेली), डा0 नृपेन्द्र सिंह श्रीवास्तव (अम्बेडकर नगर), रईस अहमद (गोण्डा), तथा मंत्री के पद पर मुकेश गोयल (मेरठ), डॉ. राज किशोर सिंह (सुलतानपुर), सुनील कुमार वशिष्ठ (फिरोजाबाद), वेद प्रकाश पाठक (गोरखपुर), विशनपाल सिंह चौहान (एटा) निर्वाचित घोषित हुए।

वहीं सहारनपुर के अनिल कुमार भारद्वाज, गोण्डा के जगपाल सिंह एवं हाथरस के नीरज चक्रपाणि संगठन मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं। इसके अतिरिक्त विधिक सलाहकार के पद पर हाईकोर्ट के ख्याति प्राप्त अधिवक्ता आकाश दीक्षित जी मनोनीत हुए।

उपजा संगठन को गतिशील बनाने के लिए डॉ. सुरभि सहाय (आजमगढ़) को उपजा की महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष/संयोजक घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य पद पर दयाशंकर तिवारी (मैनपुरी), डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव (आजमगढ़), राकेश शर्मा (गाजियाबाद), संजय राय (मऊ), गौरव जैन (मेरठ), नवेन्दु प्रकाश सिंह (लखनऊ), सच्चिदानंद पंत (गाजियाबाद), सुनील चौधरी (सहारनपुर), विशाल जैन (बागपत), विवेक बरनवाल (सुलतानपुर), हिमांशु मिश्रा (लखनऊ), तुषार शर्मा (लखनऊ) एवं गोरखपुर के जसप्रीत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »